माकड़ा: तृणमूल व भाजपा समर्थकों में संघर्ष

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़ : वीरभूम जिले के पारूई थाना के माकड़ा गांव में इलाका दखल को केंद्र कर तृणमूल और भाजपा समर्थकों के बीच संघर्ष के दौरान रातभर बमबाजी हुयी. बढ़े तनाव और उत्तेजना के बाद गांव एक बार फिर अशांत हो गया है. तृणमूल के जिला नेता अनुव्रत मंडल का आरोप है कि भाजपा समर्थित अपराधियों […]

विज्ञापन
पानागढ़ : वीरभूम जिले के पारूई थाना के माकड़ा गांव में इलाका दखल को केंद्र कर तृणमूल और भाजपा समर्थकों के बीच संघर्ष के दौरान रातभर बमबाजी हुयी. बढ़े तनाव और उत्तेजना के बाद गांव एक बार फिर अशांत हो गया है. तृणमूल के जिला नेता अनुव्रत मंडल का आरोप है कि भाजपा समर्थित अपराधियों ने ही तृणमूल कर्मियों के गांव लौटने के बाद हमला किया है.
जबकि भाजपा जिला नेता अजरुन साहा का आरोप है कि तृणमूल समर्थकों ने गांव दखल के लिये रात में बमबाजी करते हुए भाजपा समर्थकों के घरों पर हमला किया. पुलिस ने घटना के बाद गांव में निगरानी बढ़ा दी है. परिस्थिति फिलहाल नियंत्रण में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola