जबरन लोगों के अधिकार नहीं छीन सकती भाजपा : चौधरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2020 2:42 AM
पानागढ़ : सीएए, एनआरसी, एनपीए के नाम पर देश को बांटने का षड्यंत्र भाजपा रच रही है. हिंदू-मुसलमान के नाम पर देश को विभाजित करने की कोशिश हो रही है. केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ देश भर में आंदोलन चल रहा है. गुरुवार को बर्दवान के नबावहाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए […]
पानागढ़ : सीएए, एनआरसी, एनपीए के नाम पर देश को बांटने का षड्यंत्र भाजपा रच रही है. हिंदू-मुसलमान के नाम पर देश को विभाजित करने की कोशिश हो रही है.
केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ देश भर में आंदोलन चल रहा है. गुरुवार को बर्दवान के नबावहाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के ग्रंथागार मामलों के मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि जबरन जनता का लोकतांत्रिक अधिकार भाजपा नहीं छीन सकती है. देश में गृह युद्ध लगाने की कोशिश हो रही है. भाजपा ने देश में अराजक स्थिति पैदा कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










