आनंदलोक विद्यालय के नवनिर्मित कक्ष का मेयर ने किया उद्घाटन

रानीगंज : रानीगंज के जेकेनगर में आनंदलोक स्कूल के नवनिर्मित छह कक्षा, वोकेशनल ट्रेनिंग सेटंर एवं कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन सोमवार को मेयर जितेन्द्र तिवारी ने फीता काटकर किया. इस मौके पर मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि सभी को बचपन से यही धारणा है कि पुस्तक हमें ज्ञान देती है. बड़ी-बड़ी पुस्तकें जो शिक्षा […]
रानीगंज : रानीगंज के जेकेनगर में आनंदलोक स्कूल के नवनिर्मित छह कक्षा, वोकेशनल ट्रेनिंग सेटंर एवं कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन सोमवार को मेयर जितेन्द्र तिवारी ने फीता काटकर किया. इस मौके पर मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि सभी को बचपन से यही धारणा है कि पुस्तक हमें ज्ञान देती है.
बड़ी-बड़ी पुस्तकें जो शिक्षा नहीं देती, उससे ज्यादा ज्ञान हमें जीवन की ठोकरें, कटु क्षण दे देती हैं. जीवन में जिन परेशानियों को भोगते हैं, उससे निकलने का प्रयास करते हैं. उससे बाहर निकलने के बाद हमारा ध्यान जीवन को बेहतर बनाने पर रहता है. जिस कष्ट को हमने भोगा, समाज के अन्य लोग इस कष्ट को भोग रहे हैं.
उन्हें कैसे उबारा जाये, इस ओर ध्यान कम जाता है. एक फीसदी या उससे कम लोग ही कुछ अलग सोचते हैं. जो अन्य लोगों को भी कष्ट से उबारने का कार्य करते हैं, उन्हीं को हम समाज में महान कहते हैं. आनंदलोक के देवकुमार सराफ भी उसी श्रेणी में आते हैं. उन्होंने बहुत से अस्पताल, विद्यालय बनायें. लोगों की सेवा की. इतने से ही हमलोग संतुष्ट नहीं हैं. ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि ईश्वर आपको स्वस्थ और सुरक्षित रखे. आप जब तक अपनी तरह के दो-चार व्यक्ति नहीं बना देंगे, तब तक आपकी रिक्तता बनी रहेगी.
इस अवसर पर आनंदलोक के प्रतिष्ठाता देव कुमार सराफ ने आसनसोल में आनंदलोक अस्पताल की नई इकाई खोलने के लिए मेयर जितेंद्र तिवारी से आसनसोल क्षेत्र में जमीन के लिए आवदेन किया. श्री सराफ ने कहा कि एक ओर जहां दूसरे बड़े अस्पताल बाईपास सर्जरी के लिए तीन से चार लाख रुपये लेते हैं एवं पूरे वर्ष भर के बैलेंस शीट में अस्पताल को नुकसान दिखाते हैं. वहीं दूसरी ओर आनंदलोक अस्पताल मात्र 85 हजार रुपये में बाईपास सर्जरी करती है एवं अपने बैलेंस शीट में प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपए लाभ भी करती है.
संस्था सिर्फ चिकित्सा क्षेत्र ही नहीं बल्कि किसी भी जरूरतमंदों को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होती है उसकी हर संभव मदद की जाती है. उन्होंने जेके नगर निवासियों से भी कहा कि अगर किसी को अपने दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली किसी वस्तु की आवश्यकता हो या किसी अन्य प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो 22 फरवरी तक अपनी सूची अस्पताल प्रबंधन को जमा कर दें. 22 फरवरी को शिवरात्रि के दिन उनकी मांगों को हम पूरा करेंगे.
कार्यक्रम का संचालन करते हुए फास्बेकि के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खेतान ने कहा कि इस विद्यालय में पढ़ने वाले सालाना 120 रुपये देकर उन्नत किस्म की शिक्षा प्राप्त करते हैं तथा उन्हें मिड-डे मील भी दिया जाता है. संस्था फिलहाल टेलरिंग का प्रशिक्षण भी महिलाओं को दे रही है.
शीघ्र ही यहां कारपेंटर तथा इलेक्ट्रिकल का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस अवसर पर अंचल के लोगों को वस्त्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम में रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार कन्हैया सिंह, भारत विकास परिषद के दिनेश चंद्र गुप्ता, अशोक कुमार, स्थानीय समाजसेवी गिरजा प्रसाद बर्मन , नगदी साव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




