ग्रुप-डी परीक्षा की तैयारी को लेकर श्रम विभाग की पहल पर मॉक टेस्ट का आयोजन

आसनसोल : श्रम विभाग की पहल पर आसनसोल एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज ने रविवार को आसनसोल बीबी कॉलेज, आसनसोल गर्ल्स कॉलेज और आसनसोल एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज में ग्रुप डी की परीक्षा की तैयारी को लेकर उम्मीदवारों के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन किया. तीनों सेंटर पर कुल 241 उम्मीदवारों ने मॉक टेस्ट में भाग लिया. आसनसोल एक्सचेंज के […]
आसनसोल : श्रम विभाग की पहल पर आसनसोल एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज ने रविवार को आसनसोल बीबी कॉलेज, आसनसोल गर्ल्स कॉलेज और आसनसोल एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज में ग्रुप डी की परीक्षा की तैयारी को लेकर उम्मीदवारों के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन किया. तीनों सेंटर पर कुल 241 उम्मीदवारों ने मॉक टेस्ट में भाग लिया.
आसनसोल एक्सचेंज के अधिकारी अनुज चक्रवर्ती ने बताया कि प्रतियोगितामूलक परीक्षा के उम्मीदवारों का स्किल डेवलपमेंट करने के तहत श्रम विभाग के निर्देश पर यह मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया. टेस्ट के लिए प्रश्नपत्र रोजगार निदेशालय कोलकाता से भेजा गया था.
रविवार को पूरे राज्य में यह कार्यक्रम हुआ है. प्रतियोगितामूलक परीक्षा में उम्मीदवार बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकें, इस उद्देश्य को लेकर राज्य सरकार के श्रम विभाग ने रविवार को मॉक टेस्ट का आयोजन किया.
आसनसोल एक्सचेंज के अधिकारी श्री चक्रवर्ती ने बताया कि एक्सचेंज के एम्प्लॉयमेंट बैंक और इलाके के सभी कॉलेजों में इस कार्यक्रम को लेकर उम्मीदवारों को सूचित किया गया था. जिसके तहत उम्मीदवारों से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आवेदन किया गया. उसी के आधार में रविवार को तीन सेंटरों पर मॉक टेस्ट का आयोजन हुआ.
इसमें ग्रुप डी की परीक्षा के उम्मीदवारों का टेस्ट लिया गया. इससे उम्मीदवार को यह ज्ञात हो गया कि ग्रुप डी की परीक्षा के लिए किस प्रकार की तैयारी करनी है, ताकि वे परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल कर सकें. एक घंटे की इस टेस्ट में सुरक्षा को लेकर सभी सेंटरों पर पुलिस की तैनाती थी. कार्यक्रम शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




