लखन घरुई दूसरी बार बने पश्चिम बर्दवान जिला के भाजपा अध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2020 2:50 AM
विज्ञापन
आसनसोल नगर निगम का चुनाव जीतना ही है पहली प्राथमिकता. संघ की पृष्टभूमि से जुड़े रहे श्री घरुई, 1986 में संघ से जुड़े, 1990 में भाजपा में आये, चार साल संघ का विस्तारक और प्रचारक का किया कार्य. जल्द होगी जिले की नयी कमेटी का गठन, योग्य लोगों को मिलेगी उचित जगह भाजपा के टिकट […]
विज्ञापन
आसनसोल नगर निगम का चुनाव जीतना ही है पहली प्राथमिकता.
संघ की पृष्टभूमि से जुड़े रहे श्री घरुई, 1986 में संघ से जुड़े, 1990 में भाजपा में आये, चार साल संघ का विस्तारक और प्रचारक का किया कार्य.
जल्द होगी जिले की नयी कमेटी का गठन, योग्य लोगों को मिलेगी उचित जगह
भाजपा के टिकट पर जिला परिषद और विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं
आसनसोल : लखन घरुई दूसरी बार भाजपा पश्चिम बर्दवान जिला के अध्यक्ष बने. शनिवार को भाजपा के कोलकाता विधानसरणी स्थित राज्य मुख्यालय में आयोजित बैठक के बाद श्री घरुई के नाम की घोषणा हुई. पार्टी के राज्य चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महासचिव प्रताप बनर्जी ने उनके नाम की घोषणा की.
जिसके उपरांत पिछले डेढ़ माह से जिला अध्यक्ष पद के लिए विभिन्न नामों को लेकर चल रहे कयास पर विराम लग गया. श्री घरुई ने कहा कि संगठन ने उनपर जो भरोसा जताया है, उसपर खरा उतरने का हर सम्भव प्रयास करेंगे. जिले में श्री घोरुई भाजपा के पहले अध्यक्ष हैं जिन्हें लगातार दो कार्यकाल में दायित्व मिला.
जिले के कांकसा प्रखंड अंतर्गत अमाराजोड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत एक छोटे से गांव बामनाबेड़ा गांव के निवासी श्री घरुई अपने सात भाईयों में सबसे छोटे हैं. वर्ष 1986 में कक्षा छह में पढ़ने के दौरान वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े. वर्ष 1979 में बसीरहाट में संघ की प्रथम परीक्षा, 1992 में सिलीगुड़ी में दूसरी परीक्षा और 1997 में नागपुर में संघ की तीसरी परीक्षा देकर उतीर्ण हुए. वर्ष 1989 से 1992 तक संघ के विस्तारक और प्रचारक का कार्य किया.
इसी दौरान वर्ष 1990 में वे भाजपा से जुड़े. वर्ष 1996 से 2000 तक तीन बार कांकसा मंडल के अध्यक्ष पद पर रहे. वर्ष 2000 से 2002 तक जिला का महासचिव पद पर, वर्ष 2002 से 2004 तक युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के पद पर, वर्ष 2004 से 2006 तक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहे. उसके बाद वे भाजपा स्टेट काउंसिल के सदस्य बन गए. वर्ष 2015 में भाजपा के जिला महासचिव बने और 11 नवम्बर 2017 को पहली बार जिला अध्यक्ष का दायित्व उन्हें मिला.
वर्ष 1993 में भाजपा के टिकट पर कांकसा ने जिला परिषद का चुनाव और वर्ष 2011 में दुर्गापुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े. दोनों ही चुनाव में उन्हें हार मिली. हालांकि विधानसभा चुनाव में जिले के नौ सीटों में भाजपा उम्मीदवार के रूप में उन्हें सबसे अधिक 7449 वोट मिला था. उनके नेतृत्व में बाबुल सुप्रियो ने दूसरी बार आसनसोल सीट से रिकार्ड मतों से विजयी हुए.
जिला अध्यक्ष का दो साल का कार्यकाल नवम्बर 2019 में समाप्त होने के बाद पश्चिम बर्दवान में जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी को काफी मसक्कत करनी पड़ी. स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के करीबी कुछ लोगों के नामों की चर्चा काफी जोर-शोर से चल रही थी. इसी बीच शनिवार को पार्टी आलाकमान ने श्री घरुई को दोबारा जिला अध्यक्ष का दायित्व देने की घोषणा की. जिससे इस पद के सभी दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया.
श्री घरुई ने बताया कि पार्टी ने दोबारा उनपर भरोसा जताया है, इस भरोसा पर खरा उतरना बड़ी चुनौती है. जिले में आसनसोल नगर निगम चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर करना और नगर निगम पर कब्जा करना उनकी पहली प्राथमिकता है. पार्टी में किसी प्रकार की गुटबाजी की बात को उन्होंने नकारते हुए कहा कि जल्द ही जिला की नई कमेटी गठित होगी. जो भी योग्य हैं सभी को कमेटी में जगह दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










