जिलेटिन स्टिक से खेलते समय विस्फोट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दो बच्चे गंभीर रूप से हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस पानागढ़ : बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना अंतर्गत छोड़ा ग्राम में एक जिलेटिन स्टिक से खेलते समय अचानक विस्फोट होने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को गंभीर हालत में रामपुरहाट महकमा अस्पताल में भर्ती किया गया है. घायलों में […]

विज्ञापन

दो बच्चे गंभीर रूप से हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
पानागढ़ : बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना अंतर्गत छोड़ा ग्राम में एक जिलेटिन स्टिक से खेलते समय अचानक विस्फोट होने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को गंभीर हालत में रामपुरहाट महकमा अस्पताल में भर्ती किया गया है. घायलों में एक बच्चे की अवस्था चिंताजनक बतायी जा रही हैं. जबकि एक बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है. घायल बच्चों के नाम अभिजीत मेहना तथा कालीचरण माल बताया गया है.
दोनों ही कक्षा चौथी के छात्र हैं. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवर सुबह घर के समक्ष ही खाद के बीच में पड़े एक जिलेटिन स्टिक पाकर अभिजीत तथा कालीचरण उसे लेकर खेलने लगा. इसी बीच दोनों ही जिलेटिन स्टिक को दोनों ईंट से कुचल रहे थे तभी अचानक विस्फोट हो गया.
इस विस्फोट में दोनों घायल हो गये. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले को लेकर तफ्तीश कर रही है कि उक्त जिलेटिन स्टिक कहां से आया. पुलिस ने बताया कि अभिजीत की अवस्था चिंताजनक बताई जा रही है. अभिजीत के हाथ में गंभीर चोट आयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola