विमलनाथ मंदिर का 18वां वार्षिक ध्वजारोहण धूमधाम से संपन्न
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2020 4:57 AM
दुर्गापुर : शहर के बेनाचिती इलाके में स्थित श्री जैन श्वेतांबर विमलनाथ मंदिर का 18वां वार्षिक ध्वजारोहण कार्यक्रम रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम को लेकर जैन समुदाय के लोगों में विशेष उत्साह देखा गया. शिल्पांचल व इसके आसपास के इलाके से काफी संख्या में जैन समुदाय के लोग उपस्थित रहे. इस दिन […]
दुर्गापुर : शहर के बेनाचिती इलाके में स्थित श्री जैन श्वेतांबर विमलनाथ मंदिर का 18वां वार्षिक ध्वजारोहण कार्यक्रम रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम को लेकर जैन समुदाय के लोगों में विशेष उत्साह देखा गया. शिल्पांचल व इसके आसपास के इलाके से काफी संख्या में जैन समुदाय के लोग उपस्थित रहे. इस दिन सुबह दस बजे पूरे रीति रिवाज के साथ पूजन अनुष्ठान हुआ. समाजजन की उपस्थिति में दोपहर बारह बजे मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण किया गया. ध्वजारोहण समारोह में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










