किराना दुकान में चोरी

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : कोकोवेन थाना अंतर्गत सागरभांगा के हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक किराने की दुकान में बीती रात चोरी की घटना से आसपास के लोगों में भय व्याप्त हो गया है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी तक इस मामले में पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : कोकोवेन थाना अंतर्गत सागरभांगा के हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक किराने की दुकान में बीती रात चोरी की घटना से आसपास के लोगों में भय व्याप्त हो गया है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी तक इस मामले में पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है.

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सुब्रत पाल का हाउसिंग कॉलोनी में एक किराना का दुकान है, बुधवार की संध्या सुब्रत नियमित समय से दुकान बंद कर अपने घर चले गये थे. गुरुवार सुबह आकर देखा कि दुकान में लगा ताला टूटा हुआ है, अंदर देखने पर कैश में रखे हजारों रुपए एवं कीमती सामान गायब थे.

श्री पाल ने बताया कि दुकान में करीब 50-60 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है. घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. हाउसिंग कॉलोनी में इसके पहले भी इस तरह की घटना हुई है. पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है, इलाके में चोरी की घटना से लोगों में भय व्याप्त है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola