लुइस ब्रेल की जयंती मनायी गयी

Updated at : 05 Jan 2020 12:25 AM (IST)
विज्ञापन
लुइस ब्रेल की जयंती मनायी गयी

आसनसोल : शिक्षाविद, एवं दृष्टिहीनों के लिए ब्रेल पद्धति के आविष्कारक लुइस ब्रेल की जयंती पर शनिवार को आसनसोल ब्रेल अकादमी में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अड्डा के चेयरमैन सह आसनसोल उत्तर के विधायक तापस बनर्जी ने दीप प्रज्जवलित कर किया. महाराष्ट्र में दृष्टिहीनों के लिए आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के […]

विज्ञापन

आसनसोल : शिक्षाविद, एवं दृष्टिहीनों के लिए ब्रेल पद्धति के आविष्कारक लुइस ब्रेल की जयंती पर शनिवार को आसनसोल ब्रेल अकादमी में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अड्डा के चेयरमैन सह आसनसोल उत्तर के विधायक तापस बनर्जी ने दीप प्रज्जवलित कर किया.

महाराष्ट्र में दृष्टिहीनों के लिए आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के विजेता, इसीएल मुख्यालय में कार्यरत दृष्टिहीन कर्मी धर्मेंद्र पांडे को सम्मानित किया गया. अकादमी के बच्चों ने नाटक, संगीत प्रस्तुत किया. चेयरमैन श्री बनर्जी ने कहा कि मनुष्य में इच्छाशक्ति हो तो दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं है. अपने प्रयास से अब दृष्टिहीन बच्चे भी शिक्षित होकर अपने कदमों पर खड़े हैँ. वे प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार के कार्य से जुड़ कर खुद के साथ दूसरों को भी रोजगार दे रहे हैँ. अवसर पर सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय निदेशक मानवेंद्र कुमार, प्रद्युत मजूमदार, जेएन गांगुली, स्वपन रॉय आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola