तबादला आदेश को पुलिस आयुक्त ने किया स्थगित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2020 2:14 AM
विज्ञापन
31 दिसंबर को नौ सीओ में जारी हुआ था यह तबादला आदेश डिपार्चर लेकर नये स्थान पर आये सभी कर्मियों को पुरानी जगह पर वापस लौटने को कहा गया आसनसोल : पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) अवधेश पाठक द्वारा 31 दिसम्बर को जारी कमिश्नरेट ऑर्डर (सीओ) में पुलिस कर्मियों के तबादला आदेश को पुलिस आयुक्त सुकेश कुमार […]
विज्ञापन
31 दिसंबर को नौ सीओ में जारी हुआ था यह तबादला आदेश
डिपार्चर लेकर नये स्थान पर आये सभी कर्मियों को पुरानी जगह पर वापस लौटने को कहा गया
आसनसोल : पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) अवधेश पाठक द्वारा 31 दिसम्बर को जारी कमिश्नरेट ऑर्डर (सीओ) में पुलिस कर्मियों के तबादला आदेश को पुलिस आयुक्त सुकेश कुमार जैन ने शुक्रवार को स्थगित कर दिया. कमिश्नरेट के सभी पुलिस उपायुक्त, जोन के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, सर्किल इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी को इस स्थगन आदेश की प्रति भेज दी गयी.
जिसमें कहा गया है कि 31 दिसम्बर को कुल नौ सीओ में जिन पुलिस कर्मियों का तबादला हुआ था, सभी तबादले को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है. इस तबादला आदेश के आधार पर यदि कोई डिपार्चर लेकर नए स्थान पर आ गए हैं तो उन्हें तत्काल अपने पुराने स्थान पर लौटने को कहा गया है.
श्री पाठक शुक्रवार को अपना पदभार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (सेंट्रल) को सौंप कर यहां से चले गए. 31 दिसम्बर को उनका तबादला यहां से एसआरपी खड़गपुर में हुआ था.
सनद रहे कि 31 दिसम्बर को राज्य सरकार ने 58 आईपीएस आधिकरियों का तबादला आदेश जारी किया था. जिसमें पुलिस आयुक्त देवेंद्र प्रकाश सिंह के साथ पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) अवधेश पाठक का भी तबादला हुआ था. श्री पाठक ने 31 तारीख को कुल नौ सीओ जारी कर दर्जनों सहायक अवर निरीक्षक, कांस्टेबल, लेडी कांस्टेबल का तबादला कर दिया. यह तबादला आदेश दो जनवरी रात तक जारी होता रहा. शुक्रवार सुबह पुलिस आयुक्त श्री जैन ने सभी तबादला आदेश को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










