धूमधाम से हुआ नये वर्ष का स्वागत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jan 2020 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्गापुर : वर्ष 2019 की विदाई एवं नए साल के स्वागत को लेकर शिल्पांचल में मंगलवार को सुबह से धूम मची रही. शहर के विभिन्न होटल, रेस्तरां व मॉलों में लोगों के लिए मनोरंजन की खास व्यवस्था की गई थी. नए वर्ष का उत्सव मनाने शहर यानी शहर के होटल व क्लब तैयार थे. ग्राहकों […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : वर्ष 2019 की विदाई एवं नए साल के स्वागत को लेकर शिल्पांचल में मंगलवार को सुबह से धूम मची रही. शहर के विभिन्न होटल, रेस्तरां व मॉलों में लोगों के लिए मनोरंजन की खास व्यवस्था की गई थी.
नए वर्ष का उत्सव मनाने शहर यानी शहर के होटल व क्लब तैयार थे. ग्राहकों को रिझाने के लिए होटलों व रेस्तरां को दुल्हन की तरह सजाया गया था. रात के 12 बजते ही धूमधाम के साथ शिल्पांचल के लोगों ने नया वर्ष 2020 का स्वागत किया. तैयारी के मद्देनजर साल के अंतिम दिन रात में यहां के होटलों में महफिलें सजीं.
नए वर्ष के आगमन पर लोग जश्न में डूब गये. इसमें युवाओं से लेकर बच्चों में उत्साह देखने लायक था. ठंड की परवाह किये बगैर लोग रात में लोग सड़क पर उतरे. आतिशबाजी के साथ नये साल का स्वागत किया. साथ ही मोबाइल से एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं भेजीं. समूचे शहर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर कार्यक्रमों की धूम रही.
आसनसोल, रानीगंज, बराकर से लेकर दुर्गापुर व आसपास के अन्य जिलों में नये वर्ष पर काफी धूम रही. जिलों के पिकनिक स्पॉट, पर्यटन स्थल पर आज लोगों की काफी भीड़ उमड़ी. बुधवार को भी नये वर्ष पर इन स्थानों पर भीड़ उमड़ेगी. शिल्पांचल के छोटे-बड़े होटलों को खास तौर पर सजाया गया था. इनमें न्यू ईयर पार्टी, डीजे पर डांस सहित अन्य कार्यक्रम जमकर हुए.
अंचल में स्थित होटल सिटी रेसीडेंसी, पियरलेस इन के अलावा पथिक होटल, होटल रिवाइरा,होटल पुष्पांजलि जैसे स्टार होटलों में लोगों के मनोरंजन के लिए नृत्य, संगीत के अलावा डीजे, विदेशी डांस ग्रुप व मुंबई से आये कलाकारों द्वारा विविध प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए. कई स्थानों व भवनों पर रंग-बिरंगी लाइट भी लगाई गई थी. इसके अलावा कई स्थानों पर नए साल पर
सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम रखे गए.
पार्कों में दिखी भीड़
नगर के पार्कों में नववर्ष की पूर्व संध्या पर लोगों का काफी जमवाड़ा दिखाई पड़ा. लोग नाच-गा कर पुराने वर्ष को अलविदा कह रहे थे. दुर्गापुर के अति आधुनिक आनंद एम्यूजमेंट पार्क, कुमार मंगलम पार्क और देउल पार्क में लोगों का हुजूम इस दिन उमड़ पड़ा. पार्कों में टिकट काउंटर पर इस कदर लोग लाइन में खड़े थे मानो जैसे किसी हिट फिल्म की टिकट के लिए लोग लाइन में खड़े हैं.
डांस पार्टी का चला दौर
नये साल के जश्न में स्वागत के लिए नौजवान, महिलाएं-पुरुष, बालक-बालिकाएं अपने पसंदीदा गीतों पर थिरकते दिखे. कई संस्थाओं की ओर से म्यूजिकल पार्टियों को बुलाया गया था. शहर में डांस पार्टियों का दौर भी चला.
शहरवासी एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कहकर शुभकामनाएं दीं. कुछ जगह नए साल के जश्न में केक काटे गए.
पुलिस दिखी मुस्तैद
साल के अंतिम दिन होने वाले जश्न को लेकर पुलिस मुस्तैद दिखी. शहर की मुख्य सड़कों व होटलों के बाहर विशेष तौर पर पुलिस की निगरानी रही. इस दौरान जन बहुल इलाके में पुलिस की गश्त तेज रही. हुड़दंगबाजों पर पुलिस की पैनी नजर थी. जगह जगह पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




