कन्याश्री क्लब बनायेगा सेनेटरी नैपकिन
Updated at : 28 Dec 2019 2:15 AM (IST)
विज्ञापन

मुकेश तिवारी, बर्दवान/पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिला प्रशासन द्वारा कन्याश्री क्लब के माध्यम से सेनेटरी नैपकिन तैयार कर उसे स्कूलों व बाजारों में उपलब्ध कराया जायेगा. बताया जाता है कि इससे पहले बर्दवान केंद्रीय संशोधनागार में मौजूद महिला कैदियों द्वारा सेनेटरी नैपकिन बनाने का काम शुरू किया गया था. जिसकी काफी प्रशंसा हुई थी. अब […]
विज्ञापन
मुकेश तिवारी, बर्दवान/पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिला प्रशासन द्वारा कन्याश्री क्लब के माध्यम से सेनेटरी नैपकिन तैयार कर उसे स्कूलों व बाजारों में उपलब्ध कराया जायेगा. बताया जाता है कि इससे पहले बर्दवान केंद्रीय संशोधनागार में मौजूद महिला कैदियों द्वारा सेनेटरी नैपकिन बनाने का काम शुरू किया गया था. जिसकी काफी प्रशंसा हुई थी. अब जिला प्रशासन कन्याश्री क्लब के माध्यम से सेनेटरी नैपकिन तैयार कर स्कूलों व बाजार में उतारेगा.
मुंबई की एक संस्था के सहयोग से कन्याश्री क्लब की सदस्यों को प्रशिक्षण देकर सेनेटरी नैपकिन बनाने का काम शुरू किया जाएगा. उक्त तैयार सेनेटरी नैपकिन जिले की छात्राओं के साथ ही अतिरिक्त सेनेटरी नैपकिन को अन्य विद्यालय के छात्राओं को भी मुहैया कराया जाएगा. जिला शासक विजय भारती ने बताया कि मुंबई की एक संस्था की मदद से कन्याश्री क्लब की सदस्यों को सेनेटरी नैपकिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा.
साथ ही इस सेनेटरी नैपकिन में लगने वाले सामानों को उपलब्ध कराया जाएगा. जिला शासक ने बताया कि मुंबई की उक्त संस्था ने ही बर्दवान केंद्रीय संशोधनागार में विचाराधीन महिला कैदियों को सेनेटरी नैपकिन का प्रशिक्षण दिया था.
उसके बाद उक्त महिला संशोधनागार में ही रहकर सेनेटरी नैपकिन तैयार कर रही हैं. इससे उन्हें आर्थिक लाभ हो रहा है. राज्य सरकार की ओर से कन्याश्री क्लब की सदस्यों को हर संभव मदद दी जा रही है. जिले के लगभग सभी स्कूलों में कन्याश्री क्लब का गठन किया गया है. विभिन्न सामाजिक व सचेतनतामूलक कार्यकलापों में कन्याश्री क्लब की सदस्य भागीदारी निभाती हैं.
अब जिला प्रशासन की सहायता से कन्याश्री क्लब की सदस्य सेनेटरी नैपकिन तैयार करेंगी. बताया जाता है कि प्राथमिक तौर पर जिला के कुछ स्कूलों का चयन किया जाएगा. उक्त स्कूल के कन्याश्री क्लब की सदस्यों को लेकर सेनेटरी नैपकिन हेतु प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा सेनेटरी नैपकिन तैयार किया जाएगा.
बताया जाता है कि बर्दवान केंद्रीय संशोधनागार में विचाराधीन महिला कैदियों द्वारा सेनेटरी नैपकिन तैयार कर उसे बाजार के अन्य सेनेटरी नैपकिन की तुलना में कम दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है. क्वालिटी तथा दाम भी कम होने के कारण इन सब सेनेटरी नैपकिन की मांग काफी बढ़ रही है.
ऐसे में जिला प्रशासन अब कन्याश्री क्लब की सदस्यों को इस सेनेटरी नैपकिन जैसे कार्य से जोड़ने जा रही है. बताया जाता है कि प्रति वर्ष कन्याश्री क्लब की इन सदस्यों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाता है. उक्त सम्मान समारोह में कन्याश्री क्लब की सदस्यों को केंद्रीय संशोधनागार में तैयार सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया जाता रहा है.
अब कन्याश्री क्लब की सदस्यों द्वारा ही सेनेटरी नैपकिन तैयार किया जाएगा. जिला शासक विजय भारती ने बताया कि फिलहाल जिले के मेमारी के कई विद्यालयों को चयन किया गया है. उक्त विद्यालय के कन्याश्री क्लब की सदस्यों को प्रशिक्षण देकर सैनिटरी नैपकिन तैयार किया जाएगा. यदि सफलता मिली तो अन्य स्कूलों में भी लागू किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




