16 सूत्री मांगों के समर्थन में आठ जनवरी की हड़ताल को जिले में सफल बनाने की रणनीति तैयार
आसनसोल : केंद्र सरकार द्वारा कोयला उद्योग में शत-प्रतिशत एफडीआई लागू करने के निर्णय को वापस लेने, मूल्यवृद्धि पर तत्काल अंकुश लगाने, रोजगार सृजन के लिए ठोस उपायों के माध्यम से बेरोजगारी को नियंत्रित करने सहित 16 सूत्री मांगों के समर्थन में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आठ जनवरी को बुलाई गई देश व्यापी हड़ताल को […]
आसनसोल : केंद्र सरकार द्वारा कोयला उद्योग में शत-प्रतिशत एफडीआई लागू करने के निर्णय को वापस लेने, मूल्यवृद्धि पर तत्काल अंकुश लगाने, रोजगार सृजन के लिए ठोस उपायों के माध्यम से बेरोजगारी को नियंत्रित करने सहित 16 सूत्री मांगों के समर्थन में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आठ जनवरी को बुलाई गई देश व्यापी हड़ताल को जिले में सफल बनाने की रणनीति को लेकर गुरुवार को कोयला उद्योग में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की जॉइंट एक्शन कमिटी (जैक) ने गुजराती भवन में सम्मेलन का आयोजन किया. पूर्व सांसद सह एटक नेता आरसी सिंह, अखिलेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सीटू के गौरांग चटर्जी, जेके श्रीवास्तव, विवेकहोम चौधरी, इंटक के चंडी बनर्जी, आरपी शर्मा मंच पर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए