ePaper

चिकनी चुपड़ी बातें करने वालों से सावधान रहें शिल्पांचलवासी : मेयर जितेंद्र तिवारी

Updated at : 25 Dec 2019 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
चिकनी चुपड़ी बातें करने वालों से सावधान रहें शिल्पांचलवासी : मेयर जितेंद्र तिवारी

आसनसोल : शिल्पांचल में पड़ रही भारी सर्दियों के बीच जरूरतमंदों को ध्यान में रखते हुए मेयर जितेंद्र तिवारी ने सोमवार की देर संध्या वार्ड संख्या 28 अंतर्गत जहांगीरी मोहल्ला में वार्ड के जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र और कंबल वितरित किये. शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद, बोरो चेयरमैन गुलाम सरवर, पार्षद नसीम अंसारी […]

विज्ञापन

आसनसोल : शिल्पांचल में पड़ रही भारी सर्दियों के बीच जरूरतमंदों को ध्यान में रखते हुए मेयर जितेंद्र तिवारी ने सोमवार की देर संध्या वार्ड संख्या 28 अंतर्गत जहांगीरी मोहल्ला में वार्ड के जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र और कंबल वितरित किये. शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद, बोरो चेयरमैन गुलाम सरवर, पार्षद नसीम अंसारी आदि उपस्थित थे.

मेयर श्री तिवारी ने इलाके के संबंध में अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए कहा कि मेयर चुने जाने से पहले भी यहां के लोगों के साथ उनका मिलना होता था. उन्होंने कहा कि नागरिक परिसेवा में किसी प्रकार की कमी रह गई हो तो नागरिक प्रत्यक्ष रूप से मुझसे मांग कर सकते हैं. 24 घंटों के अंदर शिकायत का समाधान किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि आसनसोल के लोग चालाकी पसंद लोगों को तुरंत पहचान लेते हैं और समय पर चालाकी का जवाब भी देते हैँ. उन्होंने चुनाव के समय चिकनी-चुपड़ी और लोक लुभावने वादे करने वाले नौटंकी मास्टर की ठगी से आसनसोल के लोगों को सावधान रहने की अपील की और जनता को उनके साथ रहने वालों का साथ देने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola