अवैध व ओवरलोड बालू वाहनों की जांच के लिए पहुंचे डीएम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2019 1:20 AM
कई वाहनों के चालक फरार, जांच के निर्देश पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिला शासक विजय भारती द्वारा शनिवार को गलसी एक ब्लॉक में सहायक मूल्य पर धान खरीदारी के लिए बातचीत को लेकर आयोजित बैठक में पहुंचे हुए थे. बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही बालूघाट से अवैध खनन को लेकर संघर्ष की […]
कई वाहनों के चालक फरार, जांच के निर्देश
पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिला शासक विजय भारती द्वारा शनिवार को गलसी एक ब्लॉक में सहायक मूल्य पर धान खरीदारी के लिए बातचीत को लेकर आयोजित बैठक में पहुंचे हुए थे. बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही बालूघाट से अवैध खनन को लेकर संघर्ष की घटना घटी थी. आज जिला शासक शिलाघाट बालूघाट का औचक निरीक्षण किया.
लौटते समय पराज मोड़ पर बालू लेकर कई वाहन लाइन से खड़े थे. जिला शासक ने उक्त बालू वाहनों की जांच-पड़ताल की व कागजात भी देखे. ओवरलोड बालू लदे वाहन खड़े थे तथा सभी बालू वाहनों के कागजात भी उपयुक्त नहीं थे.
मौके वारदात से ही जिला शासक ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीएम द्वारा उक्त वाहनों के कागजात की जांच पड़ताल के दौरान करीब 15 वाहन मौके वारदात पर थे और उक्त वाहनों के कई चालक मौके वारदात से फरार हो गए. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि शिलाघाट से बेखौफ अवैध बालू खनन कर बालू की चोरी हो रही है.
ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त रास्ते पर जिस तरह बालू वाहनों का आवागमन है. उक्त रास्ते से एंबुलेंस भी जाना मुश्किल हो जाता है. घटना को लेकर जिला शासक विजय भारती ने कहा कि मामले को लेकर जांच पड़ताल की जाएगी तथा अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. अवैध बालू खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










