एनआरसी के खिलाफ निकाली गयी मशाल रैली
जामुड़िया : नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) तथा राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ माकपा वेस्ट एरिया कमेटी के द्वारा बाइक मशाल रैली निकाली गई. यह रैली लोकल कमेटी के सचिव तापस कवि के नेतृत्व में निकाली गई. रैली निंघा मोड़ से शुरू हुई, जो चांदा मोड़ होते हुए बोगडा बाजार में पहुँच कर एक पथसभा […]
जामुड़िया : नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) तथा राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ माकपा वेस्ट एरिया कमेटी के द्वारा बाइक मशाल रैली निकाली गई. यह रैली लोकल कमेटी के सचिव तापस कवि के नेतृत्व में निकाली गई. रैली निंघा मोड़ से शुरू हुई, जो चांदा मोड़ होते हुए बोगडा बाजार में पहुँच कर एक पथसभा में तब्दील हो गई.
मौके पर उपस्थित मापक नेता तापस कवि ने केंद्रीय सरकार की जन विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश के शांत माहौल को नष्ट करना चाहती है. उन्होनें यह भी कहा कि ममता बनर्जी एक तरफ तो एनआरसी तथा सीएबी का विरोध करती है और दूसरी तरफ डिटेंशन कैंप बनाने के लिए केंद्र सरकार को जगह मुहैया कराती हैं.
बंगाल की जनता इस दोहरी राजनीति को अच्छी तरह से समझ चुकी है. माकपा एक भी नागरिक को देश से बाहर निकालने नहीं देगी. इस मौके पर विकास यादव, बादल कर्मकार, बुद्धदेव रजक, संगीता कोडा, भरत पासवान,शेख अब्बास आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए