सड़क पर घूम रहे मवेशियों के मालिक से लिया जायेगा जुर्माना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कटवा नगरपालिका ने उठाया कड़ा कदम पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के कटवा नगरपालिका के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर विचरने वाले पशुओं के खिलाफ कड़ा कदम उठाने जा रही है. बताया जाता है कि शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह होते ही मवेशियों का जमावड़ा विभिन्न क्षेत्रों के मौजूद सड़कों पर चरने के लिए […]
विज्ञापन
कटवा नगरपालिका ने उठाया कड़ा कदम
पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के कटवा नगरपालिका के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर विचरने वाले पशुओं के खिलाफ कड़ा कदम उठाने जा रही है. बताया जाता है कि शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह होते ही मवेशियों का जमावड़ा विभिन्न क्षेत्रों के मौजूद सड़कों पर चरने के लिए आ जाता है.
इसके कारण जहां ट्रैफिक नियम का उल्लंघन हो रहा है, वहीं राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है. इस संबंध में कटवा नगरपालिका के चेयरमैन रवींद्र नाथ चट्टोपाध्याय ने साफ तौर पर कहा है कि आवारा तथा इलाके के लोगों द्वारा अपने पशुओं को सड़कों पर छोड़ दिए जाने की घटना को लेकर कटवा नगरपालिका कड़े कदम उठाने जा रही है.
नगरपालिका की ओर से सड़कों पर विचरने वाले पशुओं के मालिकों को जुर्माना लगाया जाएगा. इस बाबत पहले उक्त पशुओं के मालिकों को निर्देश दिया जाएगा कि वे सड़कों पर अपने पशुओं को ना भेजें. यदि इसके बावजूद वह नहीं मानते हैं तो कानूनी तौर पर उन पर जुर्माना लगाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










