शिल्पांचल में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, लोग हुए बेहाल

दुर्गापुर : बदलते मौसम के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है. मच्छरों के डंक से शिल्पांचल व इसके आसपास के इलाके के लोग बेहाल हैं. शहर में इन दिनों मच्छर का प्रकोप काफी बढ़ता जा रहा है. सरकारी स्तर पर इसके निदान की उचित व्यवस्था नहीं करने से लोग परेशान हैं. हालांकि नगर […]
दुर्गापुर : बदलते मौसम के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है. मच्छरों के डंक से शिल्पांचल व इसके आसपास के इलाके के लोग बेहाल हैं. शहर में इन दिनों मच्छर का प्रकोप काफी बढ़ता जा रहा है. सरकारी स्तर पर इसके निदान की उचित व्यवस्था नहीं करने से लोग परेशान हैं. हालांकि नगर प्रशासन की ओर से यत्र-तत्र डीडीटी का छिड़काव किया जा रहा है.
जो मच्छरों के प्रकोप के आगे बौना साबित हो रहा है. शहर मे मच्छर की बढ़ती संख्या का आलम यह है कि रात नहीं, दिन में भी इसका प्रकोप जारी रहता है. वहीं संध्या होते ही लोगों का किसी स्थान पर बैठना मुश्किल हो जाता है.
मच्छरों के आतंक से बचने के लिए लोग अपने स्तर से कीटनाशक का उपयोग करते दिख रहे हैं, बावजूद राहत नहीं मिल पा रही है. अब तो मच्छर अगरबत्ती व स्प्रे भी इन पर बेअसर हो रहे हैं, जिसके कारण लोग विभिन्न प्रकार के मच्छर जनित बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. इस संबंध में डॉक्टरों ने बताया कि मच्छर से इनफ्लूएंजा, सर्दी-खांसी, मलेरिया के साथ ही कालाज्वर व डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा बढ़ जाता है.
लोगों को इससे बचने की जरूरत है. वहीं मच्छरों के प्रकोप को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है. इलाके के अशोक काजोरिया, मुकेश शर्मा, पवन साव, देवु सिंह का कहना है की सर्दी के साथ ही मच्छरों का प्रकोप हद से ज्यादा बढ़ गया है. लोगो को इससे काफी दिक्कतें हो रही हैं. शाम ढ़लते ही इनका आतंक बढ़ जाता है. नगर प्रशासन को मच्छर की समस्या को देखते हुए कीटनाशक के छिड़काव में तेजी लाने के साथ फॉगिंग भी करने की जरूरत है, जिससे मच्छरों के प्रकोप से लोगों को रिहाई मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




