बाल दिवस पर याद किये गये चाचा नेहरू
Updated at : 15 Nov 2019 1:44 AM (IST)
विज्ञापन

कई कार्यक्रमों का आयोजन, बच्चों व वृद्धों में बांटी गयी जरूरत की सामग्री दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के विभिन्न इलाकों में कांग्रेस पार्टी की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130 वी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान चाचा नेहरू की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर […]
विज्ञापन
कई कार्यक्रमों का आयोजन, बच्चों व वृद्धों में बांटी गयी जरूरत की सामग्री
दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के विभिन्न इलाकों में कांग्रेस पार्टी की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130 वी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान चाचा नेहरू की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया. पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस एवं पश्चिम बर्दवान जिला युवा कांग्रेस कमेटी की ओर से इस्पात नगर के कुमार मंगलम पार्क संलग्न रोटरी स्थित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण राय, युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा युवा कांग्रेस के सौरभ कांति विश्वास, राजेश पासवान सहित कई लोग मौजूद थे.
माल्यार्पण के पश्चात जिला कांग्रेस एवं भगिनी निवेदिता वेलफेयर सोसायटी की ओर से विधाननगर स्थित मिशन ऑफ चैरिटी में नन्हें शिशुओं व वृद्धों के बीच फल, बिस्कुट, वस्त्र सहित जरूरत की सामग्री वितरित की गयी. इस मौके पर एक नंबर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्णेंदु पांडा, सोसायटी की सचिव शर्मिष्ठा पांडा, असीम साहा व राणा सरकार आदि मौजूद थे.
डीपीएल इंटक यूनियन कार्यालय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिशु दिवस का पालन किया गया जहां इंटक सचिव उमा पद दास, सुनील मंडल सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे. इस दौरान जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर नन्हें छात्रों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरित की गयी. इसके अलावा कांग्रेस जिला कार्यालय, भीरंगी कांग्रेस पार्टी कार्यालय सहित कई इलाकों में जयंती का पालन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




