शिल्पांचल में आज से गुटखा बंद
Updated at : 07 Nov 2019 12:55 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल/दुर्गापुर : सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार से पूरे राज्य सहित शिल्पांचल में भी तंबाकू, निकोटिन युक्त पदार्थों पान मसाला, गुटखा के निर्माण, बिक्री, विपणन पर रोक रहेगी. तृणमूल कार्यकर्ताओं एवं नगर निगम प्रशासन की ओर से राज्य सरकार के निर्देश को लागू करने के लिए पहल की जायेगी. तृणमूल जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने पूर्व में […]
विज्ञापन
आसनसोल/दुर्गापुर : सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार से पूरे राज्य सहित शिल्पांचल में भी तंबाकू, निकोटिन युक्त पदार्थों पान मसाला, गुटखा के निर्माण, बिक्री, विपणन पर रोक रहेगी. तृणमूल कार्यकर्ताओं एवं नगर निगम प्रशासन की ओर से राज्य सरकार के निर्देश को लागू करने के लिए पहल की जायेगी.
तृणमूल जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने पूर्व में ही इसे लेकर पहल करते हुए जिला एवं ब्लाक कार्यकर्ताओं को प्रत्येक ब्लॉक में जागरूकता अभियान चलाये जाने, सभा, मीटिंग के माध्यम से जन साधारण को तंबाकू के सेवन से होनेवाले दुष्प्रभावों से अवगत कराये जाने का दिशा-निर्देश जारी किया है.
मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आसनसोल बाजार, निगम अंतर्गत प्रत्येक चौक चौराहों पर तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. हर प्रकार से जनता को उसके दुष्प्रभावो के बारे में बताया जायेगा. नगर निगम प्रशासन तथा तृणमूल जिला कमेटी के स्तर से जागरूकता अभियान चलाया जायेगा.
सीएमओएच देवाशीष हालदार ने बताया कि स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की ओर से गुटका व निकोटिन उत्पादो पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश हेतु परिपत्र जारी किया गया.
इसके लिये स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. साथ ही राज्य सरकार की अन्य विभागो को भी जागरूकता अभियान चलाने के लिये दिशा निर्देश दिया गया है. नियमो को तोडने पर कार्रवायी को लेकर जिस प्रकार के दिशा निर्देश दिये जायेगे. स्वास्थ्य विभाग उसके अनुसार अन्य विभागो के साथ समन्यव्य बनाकर कार्य करेगा.
वहीं, राज्य सरकार की ओर से धूम्रपान (गुटखा) पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर प्रशासन की ओर से अभियान शुरू किया गया है बुधवार शहर के विभिन्न बस पड़ावों पर पुलिस प्रशासन के ओर से गुटखा बिक्री करने वाले दुकानदारों को सात नवंबर से गुटखा बिक्री न करने का आदेश दिया गया. साथ ही बस पड़ाव के इर्द-गिर्द घूम रहे लोगों को गुटखा खाकर घूम रहे लोगों को गुटखा न खाने की अपील की गई एवं गुटखा के उपयोग से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया.
वहीं, दुकानदारों को सात नवंबर के बाद गुटखा बिक्री करने पर जुर्माना भरने का निर्देश दिया गया. वहीं शहर के करीब 500 से अधिक पान दुकान वालों को गुटखा बिक्री बंद होने की खबर से रोजगार छीनने का भय सताने लगा है. पान गुटखा विक्रेता अवधेश सोनार, पप्पू बरनवाल ने बताया कि गुटखा बिक्री होने से करीब हर दिन डेढ़ सौ से 200 की आमदनी होती थी. सरकार द्वारा गुटखा बंद कर दिए जाने से आमदनी में काफी कमी आ जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




