ससुरालवालों पर गृहवधू की हत्या का आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Nov 2019 1:59 AM (IST)
विज्ञापन

पति, सास व ससुर सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दायर, सभी फरार पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के कटवा थाना अंतर्गत खाटूनदी ग्राम में पति तथा ससुराल वालों द्वारा गृहवधू की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका की पहचान छंदा माझी (25) के रूप में हुई है. इस घटना […]
विज्ञापन
पति, सास व ससुर सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दायर, सभी फरार
पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के कटवा थाना अंतर्गत खाटूनदी ग्राम में पति तथा ससुराल वालों द्वारा गृहवधू की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका की पहचान छंदा माझी (25) के रूप में हुई है. इस घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने पति समेत ससुराल के नौ लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दायर किया है. घटना के बाद पति समेत ससुराल के सभी लोग फरार बताये जा रहे हैं.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के संबंध में मृतका छंदा माझी के पिता खुदीराम मल्लिक ने पुलिस को बताया कि कुछ वर्ष पहले ही छंदा का विवाह खाटू नदी गांव के रोबिन माझी के साथ किया था. लेकिन शादी के बाद से ही उसका पति रोबिन, ससुर बुद्धदेव माझी, सास जयावती माझी समेत परिवार के अन्य लोग उनकी पुत्री पर लगातार दहेज के लिए दबाव बना रहे थे. शादी के बाद से ही छंदा पर शारीरिक तथा मानसिक रूप से अत्याचार चलाया जा रहा था.
कई बार घटना को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश भी की. लेकिन कुछ दिनों तक उनका रवैया ठीक रहता, लेकिन फिर वही स्थिति पैदा हो जाती. शनिवार रात पड़ोसियों से सूचना मिली कि उनकी पुत्री की बेरहमी से पीट-पीटकर ससुराल वालों ने हत्या कर दी. घटना की सूचना पाकर वह पुलिस के साथ गांव पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताये गये हैं. पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अभियान चला रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




