इसीएल मुख्यालय में मनाया गया कोल इंडिया का स्थापना दिवस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2019 2:19 AM
सांकतोड़िया : कोल इंडिया स्थापना दिवस के अवसर पर ईसीएल मुख्यालय सांकतोड़िया में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं कोल इंडिया के झंडातोलन कर किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ईसीएल के तकनीकी निदेशक (योजना परियोजना) जयप्रकाश गुप्ता ने शहीद बेदी पर पुष्पांजलि […]
सांकतोड़िया : कोल इंडिया स्थापना दिवस के अवसर पर ईसीएल मुख्यालय सांकतोड़िया में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं कोल इंडिया के झंडातोलन कर किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ईसीएल के तकनीकी निदेशक (योजना परियोजना) जयप्रकाश गुप्ता ने शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की तत्पश्चात निदेशक कार्मिक विनय रंजन ने भी पुष्पांजलि अर्पित किया.
मौके पर महाप्रबंधक कार्मिक हरेंद्र किशोर, महाप्रबंधक प्रशाशन पीके पात्र, सीएमडी के तकनीकी सचिव नीलाद्रि राय सहित श्रमिक संगठन के प्रतिनिधिगण शामिल थे. अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि कंपनी की स्थिति को बेहतर करने के लिए हमें उत्पादन के साथ-साथ कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन को भी कम करने तथा नुकसान में चल रही खदानों को लाभकारी बनाने होंगे, ताकि कंपनी की आर्थिक स्थित और भी बेहतर हो सके.
उन्होंने कहा कि कोल इंडिया देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने वाली एक मात्र कंपनी है, जिसका उद्देश्य कोयला उत्पादन कर देश को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि देश में कोयले की आयात को कम किया जा सके. निदेशक कार्मिक विनय रंजन ने कहा कि कंपनी की साख को बरकरार रखना गंभीर चुनौती है कंपनी को ऊंचे मुकाम पर ले जाने के लिए हम सभी को सकारात्मक सोच के साथ पहल करनी होगी.
वर्तमान समय में कंपनी जिन ऊंचाइयों और बुलंदियों पर पहुंच चुकी है. अब उसे कायम रखने की गंभीर चुनौती भी है. इसलिए हम सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों को कड़ी मेहनत, लगन और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन कर कंपनी की साख को बरकरार रखना है. उन्होंने सभी से पारदर्शिता के साथ कार्य करने की अपील की.
उन्होंने कहा कि उत्पादन, सुरक्षा के साथ-साथ क्वालिटी का विशेष ख्याल रखते हुए हमें कोयले डिस्पैच में तेजी लानी होगी. कंपनी का न सिर्फ कोयले का उत्पादन कर मुनाफा कमाना चाहती है, बल्कि हमारा उद्देश्य समाज के लिए भी अपना योगदान देना है. इसके लिए कंपनी सीएसआर के तहत समाज को शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक स्तर को बेहतर बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है.
श्रम संगठन के प्रतिनिधियों ने भी अपनी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की एवं सुझाव दिए गये सुझाव पर प्रबंधन ने यूनियन प्रतिनिधियों को सराहा कहा कि कंपनी को आगे ले जाने में ट्रेड यूनियनों का भी सबसे बड़ा सहयोग रहा है. श्रम संगठनों ने भी प्रबंधन को भरपूर सहयोग किये जाने का आश्वासन दिया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










