सिउड़ी में भूत खोजने गये शोधकर्ताओं को मिली सात तरह की आत्मा

पानागढ़ : बीरभूम जिले के सिउड़ी में भूत खोजने गये कोलकाता के शोधकर्ताओं को वहां सात तरह की आत्मा दिखायी दी. इतना ही नहीं उक्त आत्माओं ने शोधकर्ताओं को जोर का धक्का भी दिया, आज तक रिसर्च करते समय शोधकर्ताओं को इस प्रकार का अनुभव कभी नहीं हुआ था. यह कोई रहस्यमय रोमांचक कथा का […]
पानागढ़ : बीरभूम जिले के सिउड़ी में भूत खोजने गये कोलकाता के शोधकर्ताओं को वहां सात तरह की आत्मा दिखायी दी. इतना ही नहीं उक्त आत्माओं ने शोधकर्ताओं को जोर का धक्का भी दिया, आज तक रिसर्च करते समय शोधकर्ताओं को इस प्रकार का अनुभव कभी नहीं हुआ था. यह कोई रहस्यमय रोमांचक कथा का कोई अंश नहीं, बल्कि वास्तविक घटना है. उल्लेखनीय है कि कोलकाता की पैरानरमाल सोसायटी के सदस्यों के साथ यह घटना हुई है.
इस खोज के दौरान टीम दो सदस्य की जान किसी तरह बच गयी है और वह अपनी जान बचाकर कोलकाता लौटे हैं. फिलहाल सिउड़ी श्मशान से आत्माओं के लिये गये तथ्य चित्रों व वीडियो को लेकर संस्था के सदस्य लैब में रिसर्च के साथ ही आत्माओं के तथ्य चित्रों पर भौतिक विश्लेषण कर रहे हैं. बताया जाता है कि ई मैन्युअल ग्रिम्ड नामक एक फ्रांसीसी फिल्म निर्माता को लेकर ही उक्त रिसर्च की गयी थी. सोसाइटी के संस्थापक व विशिष्ट सदस्य सौमेन राय, प्रणय मंडल समेत अन्य कई सदस्य गण घटना के समय वहां उपस्थित थे. इन्हीं दो सदस्यों के साथ यह घटना भी हुई.
क्या है घटना
सिउड़ी स्थित गांव में पांच किलोमीटर के दायरे में मौजूद महा श्मशान. शाम ढलने के बाद उक्त श्मशान में कोई नहीं जाता है. लेकिन शाम ढलने के बाद ही कोलकाता के उक्त शोधकर्ता श्मशान पहुंचे थे. चारों तरफ घना जंगल. इसी बीच बारिश शुरू हो गयी. पास ही वैष्णव लोगों का कब्रिस्तान है. कुछ कदम की दूरी पर है शव का दाह-संस्कार करने के लिए बनी अल्बेस्टर के छत का शव गृह. जहां कोई दीवार नहीं है. केवल खूंटी पर ही अल्बेस्टर की छत लगायी गयी है. शव दाह वाले स्थान पर ही सौमेन बाबू अपना रिसर्च शुरू किये. अस्त्र के रूप में के2 मीटर. इलेक्ट्रो मैग्नेटिक फील्ड के इस चुम्बकीय के तारतम्य को लगाकर आत्माओं के संबंध में जानकारी मिलती है. इस रिसर्च के तहत जान पर बनने की संभावना भी बनी रहती है.
सौमेन बाबू बताते हैं कि अचानक वातावरण तथा परिवेश बदलने लगा. उन्हें अचानक काफी ठंडा महसूस होने लगा. सौमेन बाबू ने इसी बीच सवाल किया ‘ क्या कोई है.? तभी के दो मीटर दूरी में लगी बल्ब जल उठी. फिर सवाल ‘ आप पुरुष हैं या नारी.? ‘तभी तीव्र आवाज. सौमेन बाबू बताते है कि अचानक वहां का माहौल बदल गया. मुझे तथा मेरे साथी सदस्य को लगा कि कोई भारी भरकम चीज हम दोनों को दबा रही है. दोनों फ्रांसिस सदस्य का शरीर भी स्थिर हो गया.
मालूम पड़ रहा था कि दोनों को करंट लग गयी है. इसके बाद शव दाह घर से निकल बाहर भाग गये. रात करीब तीन बजे हुई इस घटना के दौरान ही सोसाइटी के दो सदस्यों को आत्माओं ने जोर का धक्का देकर गिरा दिया. सभी सदस्य वहां से अपने अस्त्र-शस्त्र लेकर निकल भागे. फिलहाल कोलकाता में सिस्टमैटिक पैरानरमाल इन्वेस्टिगेशन रिसर्च एंड इंटेलिजेंस सोसायटी के सदस्य सिउड़ी महा श्मशान से लिये गये आत्माओं के वीडियो व फ़ोटो को लेकर रिसर्ज में जुट गये हैं. सौमेन राय ने आत्माओं के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि भारत में कुल छह तरह का आत्माओं का वास है. इनके नाम शैडो पर्सन, एक्टोप्लस, एलिमेंटल, अरबस ,स्ट्रीक तथा पोल्टार्जेईस्ट होते है. सौमेन राय का कहना है कि सिउड़ी में शैडो पर्सन के साथ हमलोगों की भेंट हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




