ट्रेनों पर तस्वीरें बना युवक ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

Updated:
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने किया सोशल मीडिया में वायरल पानागढ़ : पूर्व बीरभूम जिले के रामपुरहाट रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन के बॉडी पर देवी देवताओं की तस्वीर व दीपावली की शुभकामना की तस्वीर बनाने वाले युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हालांकि उक्त युवक का नाम तथा परिचय या पता […]

विज्ञापन

पूर्व सांसद ने किया सोशल मीडिया में वायरल

विज्ञापन
पानागढ़ : पूर्व बीरभूम जिले के रामपुरहाट रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन के बॉडी पर देवी देवताओं की तस्वीर व दीपावली की शुभकामना की तस्वीर बनाने वाले युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हालांकि उक्त युवक का नाम तथा परिचय या पता अब तक नहीं मिला है, लेकिन उसके इस कारनामे को काफी पसंद किया जा रहा है.
इस तस्वीर को पूर्व सांसद व भाजपा नेता अनुपम हाजरा ने अपने फेसबुक तथा ट्विटर के माध्यम से तस्वीरों को वायरल किया है. भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर उक्त तस्वीर को वायरल करने के बाद लिखा है कि जमीन पर बैठकर ट्रेन पर इस कदर चाक से देवी देवताओं की तस्वीर आंक कर दीपावली की शुभकामना देते युवक को देखकर मन प्रफुल्लित हो गया.
हालांकि उक्त युवक का कोई परिचय नहीं मिल पाया है. भाजपा नेता ने इस बात पर दुख प्रकट किया कि इस तरह के कई प्रतिभावान युवक विलुप्त होते जा रहे हैं. समाज में ऐसे युवकों की प्रतिभा को उभारने के लिए इन्हें मौका देने की जरूरत है. अनुपम हाजरा ने बताया कि इस तरह के प्रतिभावान लोगों को सामने लाने की जरूरत है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola