दूध के साथ ही अन्य उत्पादों का उत्पादन बढ़ाना जरूरी : मंत्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Oct 2019 2:23 AM
विज्ञापन
पूर्व बर्दवान के नवाबहाट स्थित मदर डेयरी का मंत्री ने किया दौरा पानागढ़ : राज्य के पशुपालन मंत्री स्वपन देवनाथ ने दूध उत्पादन के साथ ही इससे बनने वाले अन्य उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने पर जोर देने का निर्देश दिया है. शनिवार को पशुपालन मंत्री ने पूर्व बर्दवान जिले के नवाबहाट स्थित मदर डेयरी का […]
विज्ञापन
पूर्व बर्दवान के नवाबहाट स्थित मदर डेयरी का मंत्री ने किया दौरा
पानागढ़ : राज्य के पशुपालन मंत्री स्वपन देवनाथ ने दूध उत्पादन के साथ ही इससे बनने वाले अन्य उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने पर जोर देने का निर्देश दिया है. शनिवार को पशुपालन मंत्री ने पूर्व बर्दवान जिले के नवाबहाट स्थित मदर डेयरी का दौरा किया. दौरे के बाद उन्होंने मदर डेयरी प्लांट के अधिकारियों के साथ बातचीत की.
इस दौरान मंत्री ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने दूध का उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है. साथ ही उन्होंने दूध के साथ ही इससे बनने वाले अन्य उत्पाद जैसे दही, घी व अन्य का उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया. उल्लेखनीय है कि वर्ष 1983 में बर्दवान डेयरी नाम से उक्त फार्म का निर्माण किया गया था.
लेकिन 2004 में बर्दवान डेयरी बंद हो गयी. तृणमूल कांग्रेस की सरकार आने के बाद 5 करोड़ 80 लाख रुपये व्यय कर 25 फरवरी 2014 को मदर डेयरी नामक संस्था ने इसका कार्यभार मौजूदा सरकार ने दिया. शुरुआत में तीन हजार पैकेट दूध की बिक्री से उक्त उत्पादन शुरू किया गया. मंत्री ने बताया कि वर्तमान में इस डेयरी फार्म से रोजाना 20000 लीटर अर्थात 40 हजार पैकेट दूध का उत्पादन हो रहा है. हमारा लक्ष्य इसे बढ़ा कर 50,000 लीटर प्रतिदिन करने का है.
उन्होंने कहा कि डेयरी फार्म के स्टॉल को और सुंदर तरीके से सुसज्जित रूप से सजाने की योजना है. साथ ही डेयरी फार्म के अधीन ही देसी घी बनाने की यूनिट भी चालू करने की योजना है. मंत्री ने बताया कि राज्य में तृणमूल सरकार आने के बाद से दूध के उत्पादन में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस मौके पर पूर्व बर्दवान जिला परिषद अध्यक्ष सम्पा धड़ा सहित अन्य नेता व मदर डेयरी के अधिकारीगण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










