मयनागुड़ी : अवैध खनन के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2019 6:03 AM
मयनागुड़ी : कानून की परवाह ना करते हुए धड़ल्ले में नदी से बालू-पत्थर निकालने का गोरखधंधा चल रहा है. जिसके कारण नदियों के कटाव से इलाकेवासियों का घर बहता जा रहा है. आखिरकार आक्रोशित इलाकेवासियों ने ही अवैध तरीके से खनन करने वाले बालू के ट्रक को घेर लिया. खबर पाकर मयनागुड़ी थाना पुलिस व […]
मयनागुड़ी : कानून की परवाह ना करते हुए धड़ल्ले में नदी से बालू-पत्थर निकालने का गोरखधंधा चल रहा है. जिसके कारण नदियों के कटाव से इलाकेवासियों का घर बहता जा रहा है. आखिरकार आक्रोशित इलाकेवासियों ने ही अवैध तरीके से खनन करने वाले बालू के ट्रक को घेर लिया. खबर पाकर मयनागुड़ी थाना पुलिस व मयनागुड़ी ब्लॉक भूमि व भूमि राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. मयनागुड़ी ब्लॉक के आमगुड़ी बाजार के पास कलखावा नदी किनारे यह घटना हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










