सांडाकफू, फालूट फतह कर लौटी पर्वतारोही टीम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बांकुड़ा एक्सप्लोरेशन नेचर अकादमी ने वापसी पर किया अभिनंदन 59 वर्षीय डॉ गौतम नारायण सरकार, 64 वर्षीय राजीव हाजरा शामिल बांकुड़ा : पश्चिम बंगाल की सबसे ऊंची सांडाकफू तथा फालूट पर्वत के पर्वतारोहण अभियान से लौटी आठ सदस्यों के पर्वतारोही टीम का बांकुड़ा में गर्मजोशी से स्वागत किया गया. उल्लेखनीय है कि विगत 14 अक्तूबर […]
विज्ञापन
बांकुड़ा एक्सप्लोरेशन नेचर अकादमी ने वापसी पर किया अभिनंदन
59 वर्षीय डॉ गौतम नारायण सरकार, 64 वर्षीय राजीव हाजरा शामिल
बांकुड़ा : पश्चिम बंगाल की सबसे ऊंची सांडाकफू तथा फालूट पर्वत के पर्वतारोहण अभियान से लौटी आठ सदस्यों के पर्वतारोही टीम का बांकुड़ा में गर्मजोशी से स्वागत किया गया. उल्लेखनीय है कि विगत 14 अक्तूबर को बांकुड़ा एक्सप्लोरेशन नेचर अकाडमी के सदस्यो ने सांडाकफू तथा फालूट की चोटी को फतह करने के लिए शहर से कूच किया था. इसका नेतृत्व महिला सदस्य सुप्रीति पाल ने किया.
मुख्य आकर्षण बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के 59 वर्षीय एमएसवीपी डॉ गौतम नारायण सरकार तथा 64 वर्षीय राजीव हाजरा थे. ।जिन्होंने अभियान दल का हिस्सा बनकर युवाओं को प्रेरित किया. गोविंदनगर बस स्टैंड प्रांगण में दल का अभिनंदन किया गया. अकादमी ने अभियान दल को ट्रॉफी सौंपा. अकादमी सचिव गौतम मुखर्जी, वरीय सदस्य अपूर्व भगत, प्रणव कुमार, सुब्रत बाग, मधुसूधन गोराई, पिंटू गोराई, स्वरूप पात्र, सुश्रीता पाल आदि उपस्थित थे. सचिव श्री मुखर्जी ने बताया कि अकादमी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर यह पर्वतारोहण किया गया. सांडाकफू की उंचाई 3636 मीटर तथा फालुट की ऊंचाई 3606 मीटर है. अभियान दल में सुप्रीति पाल, शेख अलीमुद्दीन, अरुप पात्र, मिलन पति, दीप कुंभकार, डॉ गौतम नारायण सरकार, राजीव हाजरा तथा हैदर अली शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










