मंगलम पार्क तालाब में जल भराई शुरू

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : कुमार मंगलम पार्क में स्थित तालाब का पानी कम हो जाने से शहर के हजारों छठ व्रतियों को काफी मायूसी छा गई थी. पार्क प्रबंधन पर छठ पूजा सेवा समिति के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू होने से शहर के छठ व्रतियों को निराशा हो रही थी. लेकिन अंततः महकमा शासक के मध्यस्थता […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : कुमार मंगलम पार्क में स्थित तालाब का पानी कम हो जाने से शहर के हजारों छठ व्रतियों को काफी मायूसी छा गई थी. पार्क प्रबंधन पर छठ पूजा सेवा समिति के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू होने से शहर के छठ व्रतियों को निराशा हो रही थी.

विज्ञापन
लेकिन अंततः महकमा शासक के मध्यस्थता के बाद पार्क में तालाब भराई का कार्य डीएसपी द्वारा शु���ू कर दिया गया है. तालाब में पानी भराई कार्य शुरू किए जाने से शहर के छठ व्रतियों में काफी उत्साह हैं एवं उन्होंने राहत की सांस ली है.
मालूम हो कि बीते बुधवार को महकमा शासक कार्यालय में कुमार मंगलम छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक बैठक हुई थी. अध्यक्षता महकमाशासक अनिर्वाण कोले ने की थी. बैठक में पार्क प्रबंधक, दुर्गापुर स्टील प्लांट एवं दुर्गापुर थाना के अधिकारी मौजूद थे.
बैठक में छठ पूजा को लेकर चल रहे विवादों को दरकिनार कर सही तरीके से छठ पूजा के आयोजन पर सहमति व्यक्त की गई थी. महकमा शासक श्री कोले ने डीएसपी अधिकारियों को तालाब में छठ व्रतियों की सुविधा के लिए पांच फीट पानी भरने की व्यवस्था करने की अपील की थी एवं पार्क प्रबंधक एवं दुर्गापुर थाना प्रभारी को कई जरूरी निर्देश दिए थे.
महकमा शासक के निर्देश के बाद शुक्रवार से तालाब में पानी भरने का काम डीएसपी द्वारा शुरू किया किया गया. तालाब भराई के लिए वर्ष 2017 में काटी गई पाइप लाइन को पुनः तालाब के पाइप लाइन के साथ जोड़ दिया गया है. जिससे तालाब में धीरे-धीरे पानी भरने लगा है. ज्ञात हो कि वर्ष 2017 में पार्क प्रबंधन द्वारा डीएसपी का वार्षिक रिनुअल राशि जमा नहीं किए जाने पर डीएसपी ने पार्क में सप्लाई की जाने वाली पाइप लाइन को काट दिया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola