कटवा का संहतिऑडिटोरियम बन रहा वातानुकूलित

Updated:
विज्ञापन

बर्दवान : कटवा नगरपालिका ने कटवा के संहति ऑडिटोरियम को वातानुकूलित करने का कार्य शुरू किया है. कटवा के इकलौते सांस्कृतिक आयोजन केंद्र में सुविधा बढ़ने से स्थानीय निवासी खुश है. नगरपालिका चेयरमैन सह विधायक रवीद्रनाथ चटर्जी ने बताया कि संहति मंच को वातानुकूलित करने का निर्णय लिया गया है. स्थानीय निवासी लंबे समय से […]

विज्ञापन

बर्दवान : कटवा नगरपालिका ने कटवा के संहति ऑडिटोरियम को वातानुकूलित करने का कार्य शुरू किया है. कटवा के इकलौते सांस्कृतिक आयोजन केंद्र में सुविधा बढ़ने से स्थानीय निवासी खुश है.

विज्ञापन
नगरपालिका चेयरमैन सह विधायक रवीद्रनाथ चटर्जी ने बताया कि संहति मंच को वातानुकूलित करने का निर्णय लिया गया है. स्थानीय निवासी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे. इस मद में एक करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि ऑडिटोरियम में पूरे साल सांस्कृतिक अनुष्ठान आयोजित होते हैं.
आठ सौ कुर्सियां (सीटें) हैं, लेकिन अधिसंख्य टूटी हुई हैं. लाइट व साउंड बक्स भी खराब पड़े हैं. कुछ माह पहले 10 लाख रुपये खर्च कर इसका विकास किया गया. सीट मरम्मत मद में तीन लाख, रोशनी और साउंड बॉक्स मरम्मत में 3.15 लाख रुपये खर्च किये गये. उस समय ही इसे वातानुकूलित करने का निर्णय लिया गया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola