चलती बस में धक्का मार कर फेंका सड़क पर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर सहित पूरे शिल्पांचल में ऑटो तथा टोटो चालकों की यात्रियों के साथ बदसलूकी की घटनाओं के बाद मिनी बस कर्मियों ने भी मनमानी शुरू कर दी है. गुरूवार की रात किराया विवाद के बाद बस कर्मी ने यात्री को चलती बस से धक्का देकर नीचे फेंक दिया. जिससे यात्री गंभीर रूप से […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर सहित पूरे शिल्पांचल में ऑटो तथा टोटो चालकों की यात्रियों के साथ बदसलूकी की घटनाओं के बाद मिनी बस कर्मियों ने भी मनमानी शुरू कर दी है. गुरूवार की रात किराया विवाद के बाद बस कर्मी ने यात्री को चलती बस से धक्का देकर नीचे फेंक दिया. जिससे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे विधाननगर महकमा अस्पताल में दाखिल कराया गया है. कोक ओवेन थाना पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है.
बेहद शर्मनाक बात यह है कि मिनी बस एसोसिएशन का दावा है कि यात्री नशे में था, इस कारण विवाद हुआ. जबकि यात्रियों का कहना है कि यदि वह नशे में था तो उसे बस में चढ़ाया क्यों गया और यदि वह बस में चढ़ गया था तो उसे सुरक्षित क्यों नहीं उतारा गया? किसी की जान से खेलने का अधिकार सिर्फ इसलिए नहीं मिल सकता कि वह नशे में है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
घटना दुर्गापुर के क़ोक ओवेन थाना अंतर्गत गैमन ब्रिज बस पड़ाव पर गुरुवार की रात को हुई. गुरुवार की रात को ए-जोन रूट की मिनी बस पकड़कर बाबूलाल भुईमाली अपनी लड़की के घर से वापस पत्नी के साथ कलपतरु कॉलोनी अपने घर लौट रहे थे.
इसी दौरान बाबूलाल के साथ बस कंडक्टर का टिकट देने को लेकर विवाद शुरू हो गया. बाबूलाल की पत्नी सुजीता भुईमाली का आरोप है कि बस का भाड़ा देने के बावजूद कंडक्टर टिकट नही दे रहा था. जिसके कारण पति के साथ बहस होने लगी. ,देखते देखते पति एवं कंडक्टर के बीच विवाद काफी बढ़ गया.
उसी दौरान अचानक बस के कर्मचारी बस पड़ाव आने के पहले ही मेरे पति को धक्का मार कर नीचे गिरा दिया. जिससे वह चलती बस से नीचे गिर पड़े. बस से गिरते ही उनके माथे पर गहरी चोट आई, अगर मेरे पति बस के पहिये के नीचे आ जाते तो उनकी जान ही चली जाती. उन्होंने कहा कि घटना के बाद बस चालक भागने का प्रयास कर रहा था. लोगो के सहयोग से जख्मी बाबूलाल को महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मिनी बस एसोसिएसन के सचिव काजल दे ने बताया कि अगर बस का कर्मचारी यदि यात्री को धक्का मारा होगा तो इस पर कार्यवाही होगी. यात्री के साथ इस तरह की व्यवहार अमानवीय है. लेकिन जहां तक सूचना मिली है कि यात्री नशे में था, इसलिए यह घटना घटी है. बस कर्मचारियों ने ही उसे अस्पताल में भर्ती किया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और घटना की जांच पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










