जामुड़िया हटिया शिव मंदिर अखाड़ा कमेटी रही प्रथम

Updated:
विज्ञापन

विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों ने किया हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन मायुमं, नगर निगम, विभिन्न संस्थाओं ने खिलाड़ियों के लिए लगाये कैंप जामुड़िया : जामुड़िया में निकलने वाले महावीर अखाड़ों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जामुड़िया थाना पुलिस ने अकाड़ों को सम्मानित किया. जामुड़िया हटिया शिव मंदिर अखाड़ा कमेटी-प्रथम, जामुड़िया थाना मोड़ महावीर अखाड़ा कमेटी […]

विज्ञापन

विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों ने किया हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन

विज्ञापन
मायुमं, नगर निगम, विभिन्न संस्थाओं ने खिलाड़ियों के लिए लगाये कैंप
जामुड़िया : जामुड़िया में निकलने वाले महावीर अखाड़ों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जामुड़िया थाना पुलिस ने अकाड़ों को सम्मानित किया. जामुड़िया हटिया शिव मंदिर अखाड़ा कमेटी-प्रथम, जामुड़िया थाना मोड़ महावीर अखाड़ा कमेटी –द्वितीय तथा जामुड़िया 11 नंबर काली मंदिर महावीर अखाड़ा कमेटी-तृतीय चुनी गई.
जामुड़िया शहर में बुधवार को विभिन्न अखाड़ा कमेटियों ने अखाड़ा निकाले. मारवाड़ी युवा मंच, जामुड़िया बोरो कार्यालय एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने सेवा शिविर लगाये. जिसमें पेयजल तथा प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था थी. सुरक्षा के लिए पूरे शहर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी. अखाड़ा देखने के लिए शहर तथा आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग खड़े थे.
बाजार में लगे कैंप में जामुड़िया बोरो चेयरमैन शेख शानदार, जामुड़िया चेंबर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज के सचिव अजय कुमार खेतान, अध्यक्ष जयप्रकाश डोकानिया, चेंबर के चुनाव अधिकारी प्रदीप डोकानिया, कार्यकारिणी सदस्य महेश मेगीतिया, सुब्रत घोषाल आदि उपस्थित थे. मारवाड़ी युवा मंच ने सेवा कैंप लगाये. बेहतर करतब दिखाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया. जामुड़िया हटिया शिव मंदिर अखाड़ा के 75 वर्ष पूरे होने पर पूर्व उस्तादों, वर्तमान उस्तादों एवं कमेटी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया है.
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉ भाष्कर, उद्योगपति पवन मावंडिया आदि मौजूद थे. अखाड़ा सदस्य राहुल कुमार अग्रवाल, उत्तम केसरी एवं प्रदीप यादव ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान का जलवा अखाड़ा का मुख्य थीम था. डांडिया को दर्शकों ने काफी पसंद किया. थाना मोड़ अखाड़ा का नेतृत्व अभिजीत केसरी, पंकज सिंह, दीपक यादव ने किया. जबकि जामुड़िया तीन नंबर अखाड़ा का नेतृत्व महेश सिंह ने किया.
जामुड़िया थाना प्रभारी सुब्रत घोष ने प्रथम रहे अखाड़ा को 20 हजार रुपये, द्वितीय रहे अखाड़ा को 15 हजार रुपये एवं तृतीय रहे अखाड़ा को 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया. मारवाड़ी युवा मंच के राजेश गुप्ता, चंदन अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विनय शर्मा, प्रवीण पटवारी, सावर मेगोतीया, मनोज अग्रवाल, गोविंद तायल, संतोष सेन, राजेश पंडित एवं राजेंद्र संथोलिया आदि सक्रिय रहे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola