घर में मिला विधवा का शव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Oct 2019 2:18 AM (IST)
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से इलाके में भारी आक्रोश मृतका घर में थी अकेली, दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा, कई पहलू हैं जांच के केंद्र में दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत धंदाबाग इलाके के कालीमंदिरपाड़ा में विधवा अंजलि बनर्जी (42) का शव उसके घर से पुलिस […]
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से इलाके में भारी आक्रोश
मृतका घर में थी अकेली, दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा, कई पहलू हैं जांच के केंद्र में
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत धंदाबाग इलाके के कालीमंदिरपाड़ा में विधवा अंजलि बनर्जी (42) का शव उसके घर से पुलिस ने बरामद किया. आशंका है कि उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सही तस्वीर सामने आयेगी.
मृतका अपने मकान में अकेली रहती थी. उसकी भतीजी ने बताया कि मां ने उसे जगा कर कहा कि उसकी चाची इतनी देर तक क्यों सो रही है, पता लगाओं. जब वह घर में गई तो दरवाजा खुला था. चाची फर्श पर पड़ी थी और बिस्तर पर एक छोटा सिलेंडर पड़ा था. घर का सारा सामान बिखरा था. उसने घर में ताला बंद कर दिया और परिजनों को सूचना दी. स्थानीय पार्षद तथा पुलिस को भी सूचित किया गया.
पड़ोस की महिलाओं ने कहा कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. पार्षद सुशील चटर्जी ने कहा कि महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है. पुलिस ने स्निफर डॉग बुलाकर घटनास्थल की जांच की. पुलिस अधिकारी मृतका के भतीजे एवं पड़ोसी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस विभिन्न पहलुओं को केंद्र में रख कर कार्य कर रही है. पति की मौत नौ वर्ष पहले हो गई थी. विभिन्न घरों में नौकरानी का कार्य करती थी. उसकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




