रिक्शा चालक गौर दास को लगी 50 लाख की लाॅटरी, संवरेंगे दिन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Oct 2019 2:28 AM
गुस्करा में रिक्शा चला कर जीविकोपार्जन करता है अपने परिवार का रिक्शा छोड़ कर खरीदेगा टोटो, बच्चों को अब पढ़ायेगा निजी स्कूलों में पानागढ़ : गुस्करा नगरपालिका के 13 नंबर वार्ड अंतर्गत मोचीपाड़ा निवासी रिक्शा चालक गौर दास को 50 लाख रुपये की लॉटरी मिली है. उसने बताया कि रविवार को घर लौटते समय लॉटरी […]
गुस्करा में रिक्शा चला कर जीविकोपार्जन करता है अपने परिवार का
रिक्शा छोड़ कर खरीदेगा टोटो, बच्चों को अब पढ़ायेगा निजी स्कूलों में
पानागढ़ : गुस्करा नगरपालिका के 13 नंबर वार्ड अंतर्गत मोचीपाड़ा निवासी रिक्शा चालक गौर दास को 50 लाख रुपये की लॉटरी मिली है. उसने बताया कि रविवार को घर लौटते समय लॉटरी बिक्रेता ने उसे लॉटरी खरीदने के लिए विवश किया. उसके पास दिनभर की कमाई मात्र 70 रुपये ही थे.
उनसे एक ही सीरियल के पांच लॉटरी टिकट 30 रुपये में खरीद लिये. सोमवार को जब वे स्थानीय गुमटी में लॉटरी नंबर मिलाने पहुंचे तो पाया कि उसे 50 लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार मिला है. इसके बाद पूरे शहर में इसकी चर्चा फैल गई. उसने लॉटरी टिकट स्थानीय बैंक में जमा कर दिया.
गौर के घर में विधवा मां, पत्नी, दो पुत्री तथा एक पुत्र है. उसने कहा कि रुपये मिलने पर वह रिक्शा चलाना छोड़ कर टोटो खरीदेंगे तथा उसे चला कर जीविकोपार्जन करेंगे. बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ायेंगे. उसने कहा कि यदि रूपये मिलेतो उसके दिन संवर जायेंगे. रिक्शा से घर चलाना मुश्किल होने पर दिन में वह कभी-कभार मजदूरी भी कर लेता था. उसकी मां तथा पत्नी भी दिहाड़ी श्रमिक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










