विश्व चेस बॉक्सिंग चैंपियनशिप में श्रावणी चयनित
दुर्गापुर : दुर्गापुर स्टेशन के निकटवर्ती रायडांगा निवासी श्रावणी मालाकार आर्थिक संकट के कारण विश्व चेस बाक्सिंग चैम्पियनशिप में भाग लेने से वंचित हो सकती है. हालांकि वह आवश्यक राशि की व्यवस्था करने में जी- जान से लगी है. वह अपने पिता कनाई मालाकार और मां के साथ छोटे से घर में रहती है. वह […]
दुर्गापुर : दुर्गापुर स्टेशन के निकटवर्ती रायडांगा निवासी श्रावणी मालाकार आर्थिक संकट के कारण विश्व चेस बाक्सिंग चैम्पियनशिप में भाग लेने से वंचित हो सकती है. हालांकि वह आवश्यक राशि की व्यवस्था करने में जी- जान से लगी है. वह अपने पिता कनाई मालाकार और मां के साथ छोटे से घर में रहती है.
वह दुर्गापुर महिला कॉलेज के कला विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा है. उसकी मां परिचायिका का कार्य करती है. पिता लॉटरी दुकान के कर्मी है. उसे शुरू से ही चेस बाक्सिंग को लेकर जिज्ञासा थी. इस वर्ष राज्यस्तरीय शतरंज मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उसने दूसरा स्थान हासिल किया. उसे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जाने का मौका मिला. उसमें भी उसे रजत पदक मिला. उसे आगामी दिसंबर में तुर्की में आयोजित होनेवाले विश्व चेस बाक्सिंग चैम्पियनशिप में भाग लेने का मौका मिला है.
लेकिन आर्थिक विपन्नता बाधक बनी हुई है. उसेक पिता श्री मालाकार ने कहा कि गरीबों के सपने पूरे नहीं होते. बेटी की इतनी बड़ी उपलब्धि और पैसे की कमी है. तुर्की जाने के लिए कम से कम एक लाख रुपये की जरूरत है. कुछ लोगो से मदद की गुहार लगाई है. श्रावणी को विश्वास है कि उसे मदद मिलेगी और वह अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए