एंड्रायड मोबाइल फोन न रहने से बीएलओ को परेशानी

Updated at : 13 Sep 2019 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
एंड्रायड मोबाइल फोन न रहने से बीएलओ को परेशानी

मतदाताओं के ऑनलाइन पंजीयन के लिए घर-घर जाना आवश्यक जामुड़िया के स्कूल में सभी बीएलओ को मिला प्रशिक्षण इसके लिए जामुड़िया : वार्ड संख्या चार और पांच के मतदान केन्द्रों के बूथ लेबेल ऑफिसर (बीएलओ) का अभ्यास शिविर जामुड़िया हिन्दी हाई स्कूल परिसर में आयोजित हुआ. चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल के सहयोग […]

विज्ञापन

मतदाताओं के ऑनलाइन पंजीयन के लिए घर-घर जाना आवश्यक

जामुड़िया के स्कूल में सभी बीएलओ को मिला प्रशिक्षण इसके लिए
जामुड़िया : वार्ड संख्या चार और पांच के मतदान केन्द्रों के बूथ लेबेल ऑफिसर (बीएलओ) का अभ्यास शिविर जामुड़िया हिन्दी हाई स्कूल परिसर में आयोजित हुआ. चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल के सहयोग से सभी मतदाताओ का ऑनलाइन पंजीयन जरूरी है.
बीडीओ ऑफिस के अधिकारियों ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि ऑनलाइन पंजीयन का कार्य पूरी पारदर्शिता से पूरा करना होगा. कई बीएलओ ने कहा कि उनके पास ऐन्ड्रायड मोबाइल फोन नहीं है. वगैर इसके यह काम करना मुश्किल है. प्रशिक्षक ने कहा कि इसके लिए सरकारी स्तर से फोन उपलब्ध नहीं कराये जा सकते हैं. अपने स्तर से इसे मैनेज कर इस कार्य को करना होगा.
बूथ नंबर 36 के बीएलओ नसीम अख्तर ने कहा कि उनका स्कूल एमएसके से जुड़ा है. उनका वेतन इतना कम है कि वे ऐन्ड्रायड मोबाइल फोन खरीद नहीं सकते. फोन खरीदना और उसे चलाना सीख कर ही चुनाव आयोग के इस कार्य को करना संभव हो सकेगा. जो फिलहाल संभव नहीं है. 60 नंबर बूथ के रंजीत दास ने कहा कि उनके द्वारा भी यह संभव नहीं है. बूथ नंबर 61 की बीएलओ मुनमुन पाल ने कहा कि उनके पास ऐन्ड्रायड मोबाइल फोन है. वह यह कार्य कर सकती हैं. बूथ संख्या 51 की बीएलओ टुम्पा दास अधिकारी ने भी कार्य निष्पादन में सहमति जताई. लेकिन बूथ संख्या 37, 50, 52, 53 और 58 के बीएलओ ने अपनी असमर्थता जताई.
प्रशिक्षक सुबल सोरेन और गौरव दत्ता ने कहा कि जामुड़िया विधानसभा में कुल 233 बूथ है, जिनमें 152 बीएलओ के पास ऐन्ड्रायड मोबाइल फोन है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola