सरकारी प्राइमरी स्कूल बदला स्मार्ट स्कूल में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अभिभावकों के सहयोग से छह माह के बजाय तीन माह में कार्य पूरा कक्षा में लगाये गये 11 कंप्यूटर, स्मार्ट कक्षा के लिए प्रोजेक्टर भी बर्दवान : पूर्वस्थली एक प्रखंड अंतर्गत जहांनगर के निवासियों ने प्राथमिक विद्यालय को स्मार्ट स्कूल में बदलने के लिए आर्थिक सहायता दी. स्कूली छात्रों के लिए बिद्यालय में 11 कंप्यूटर […]
विज्ञापन
अभिभावकों के सहयोग से छह माह के बजाय तीन माह में कार्य पूरा
कक्षा में लगाये गये 11 कंप्यूटर, स्मार्ट कक्षा के लिए प्रोजेक्टर भी
बर्दवान : पूर्वस्थली एक प्रखंड अंतर्गत जहांनगर के निवासियों ने प्राथमिक विद्यालय को स्मार्ट स्कूल में बदलने के लिए आर्थिक सहायता दी. स्कूली छात्रों के लिए बिद्यालय में 11 कंप्यूटर लगाये गये. स्मार्ट श्रेणी कक्षा में प्रोजेक्टर मशीन लगाई गई. पूर्वस्थली के जहांनगर में स्मार्ट स्कूल का उदघाटन राज्य के लघु व उद्योग मंत्री सपन देनाथ ने किया. जिला परिषद अधिकारी देवाशीष नाग, प्रखंड विकास अधिकारी नीतिश बाला, पंचायत प्रधान सुभाष घोष, स्कूल के टीचर इंचार्ज अमरेश देवनाथ आदि उपस्थित थे.
मंत्री श्री देवनाथ ने बताया कि 30 साल पहले इस राज्य में सत्ताशीन वामपंथी राजनीतिक शक्तियों ने कंप्यूटर के उपयोग पर रोक लगा रखी थी. फिलहाल प्राथमिक स्कूल के छात्रों ने कंप्यूटर सीखना शुरू कर दिया. आधुनिक शिक्षा के लिए प्रोजेक्टर का इस्तेमाल करना आवश्यक है. सभी प्राथमिक स्कूलों में आधुनिक शिक्षा तथा स्मार्ट कक्षा चालू होने से छात्रों को सुविधा होगी.
इस स्कूल को तीन माह में स्मार्ट स्कूल बनना था. इसके लिए छात्रों के गार्जियनों ले चर्चा की गई. इसके बाद गार्जियनों से आर्थिक सहयोग लेने का निर्णय लिया गया. स्कूल प्रबंधन ने इसके लिए छह माह का समय निर्धारित किया था लेकिन गार्जियनों के सहयोग से तीन माह में ही आवश्यक राशि की व्यवस्था हो गई. विभिन्न गार्जियनों ने अपने-अपने स्तर से कंप्यूटर, सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट, सिलिंग फैन और प्रोजेक्टर और साउंड सिस्टम आदि दिये. उद्घाटन समारोह में स्थानीय निवासियों ने आर्थिक सहायता की. पंचायत प्रधान ने 60 हजार रुपये का प्रोजेक्टर उपहार दिया. भातशाला के निवासी अमर देबनाथ ने कंप्यूटर और साउंड सिस्टम दिया. नरेश देवनाथ, अमर सर्दार, कनकलाल नाथ, मदन सरकार आदि ने भी कंप्यूटर दिया.
टीचर इंचार्ज ने कहा कि नवद्वीप के चिकित्सा प्रतिष्ठान के साथ अनुबंध किया. प्रति सप्ताह वहां से दो विशेषज्ञ चिकित्सक भेजेगा. हर छात्र के स्वास्थ्य पर शिक्षक की नजर रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










