कौन बनेगा करोड़पति में शामिल होगी संजना

Updated:
विज्ञापन

मां-पिता के साथ आज रवाना होगी मुंबई, 10 तक कभी भी रिकॉर्डिंग रानीगंज टीडीवी कॉलेज में एमएससी की छात्रा, निमचा की है निवासी रानीगंज : कोयलांचल में संभवत: पहली बार कोई प्रतियोगी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सबसे चर्चित रियलिटी शो "कौन बनेगा करोड़पति" में हिस्सा लेगा. सातग्राम एरिया अंतर्गत निमचा कोलियरी की निवासी […]

विज्ञापन

मां-पिता के साथ आज रवाना होगी मुंबई, 10 तक कभी भी रिकॉर्डिंग

विज्ञापन

रानीगंज टीडीवी कॉलेज में एमएससी की छात्रा, निमचा की है निवासी

रानीगंज : कोयलांचल में संभवत: पहली बार कोई प्रतियोगी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सबसे चर्चित रियलिटी शो "कौन बनेगा करोड़पति" में हिस्सा लेगा. सातग्राम एरिया अंतर्गत निमचा कोलियरी की निवासी 22 वर्षीया संजना पांडे यह इतिहास बनायेगी. वह रानीगंज स्थित त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज के फिजिक्स संकाय में एमएससी की पढ़ाई कर रही है. वह इसरो में वैज्ञानिक बनना चाहती है. उसके पिता पेशे से ठेकेदार हैं. मां संजू पांडे तथा भाई सहर्ष पांडे के साथ वह निमचा स्तिथ इसीएल आवास में रहती है.

‘कौन बनेगा करोड़पति’ में हिस्सा लेने के लिए संजना पांच सितंबर को अपने माता-पिता के साथ मुंबई के लिए रवाना होगी. 10 सितंबर तक किसी भी समय श्री बच्चन के साथ खेल में हिस्सा लेगी. उसके पिता संतोष पांडे ने बताया कि इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व है. उसके पुत्र तथा पुत्री मेधावी छात्र हैं.

संजना ने कहा कि उसने शो के दौरान प्रश्नों का उत्तर दिया था. इसके बाद वह सामान्य हो गई थी. अचानक कुछ दिनों के बाद उसके पास फोन आया कि वह खेल में सलेक्ट हो गई है. उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह अभिनेता श्री बच्चन के साथ मुलाकात कर पायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola