नवविवाहिताओं में तीज का उल्लास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मायके में आई अधिसंख्य, 16 श्रृंगार कर की शिव-पार्वती की पूजा पूरे दिन निर्जला उपवास कर हरितालिका तीज व्रत कथा का श्रवण दुर्गापुर : पति के दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने शिल्पांचल में धूमधाम के साथ तीज पर्व मनाया. निर्जला उपवास कर भगवान शिव एवं गौरी की पूजा- अर्चना की. महिलाएं नजदीकी शिव मंदिरों में […]
विज्ञापन
मायके में आई अधिसंख्य, 16 श्रृंगार कर की शिव-पार्वती की पूजा
पूरे दिन निर्जला उपवास कर हरितालिका तीज व्रत कथा का श्रवण
दुर्गापुर : पति के दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने शिल्पांचल में धूमधाम के साथ तीज पर्व मनाया. निर्जला उपवास कर भगवान शिव एवं गौरी की पूजा- अर्चना की. महिलाएं नजदीकी शिव मंदिरों में पहुंची और पूजा-अर्चना कर हरितालिका तीज व्रत कथा का श्रवण किया. कुछ महिलाओ ने अपने घर में ही कथा श्रवण किया.
शिव मंदिरों में सुबह से ही व्रती श्रद्धालुओं की भीड़ थी. सर्वाधिक उल्लास नवविवाहितों में था. अधिकांश अपने मायके में थी. सोलह श्रृंगार के साथ नये कपड़े धारण कर डलिया भरा. डलिया में मिठाई, पकवान, सोलह श्रृंगार की सामग्री, फल- फूल, चना आदि थे. उन्होंने हरितालिका पूजा की. पार्वती को साड़ी, चूड़ी, सिंदूर व आलता आदि अर्पित किये गये.
पंडित गोपाल शर्मा ने कहा कि सिर्फ व्रत करना पर्याप्त नहीं है बल्कि दांपत्य जीवन में सुख और स्नेह, सहयोग और विश्वास के लिए सतत साधना की जरूरत है. परिवार निर्माण के साथ समाज निर्माण के लिए भी महिलाओं को ही आगे आना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










