शहर ने खोया अपना गार्जियन, पार्थिव शरीर का दाह संस्कार होगा आज
Updated at : 01 Sep 2019 2:11 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल चेंबर की स्थापना, उसके विकास में रही थी उनकी निणर्यक भूमिका विभिन्न व्यवसायिक संगठनों ने खोया अपना गार्जियन, नहीं मिलेगी उचित सलाह निधन की सूचना मिलते ही शोक जतानेवालों की उमड़ी भीड़, हर कोई था गमगीन आसनसोल : शहर की दर्जनों सामाजिक तथा व्यवसायिक संगठनों से जुड़े तथा शहर में ‘चाचा’ के रूप में […]
विज्ञापन
आसनसोल चेंबर की स्थापना, उसके विकास में रही थी उनकी निणर्यक भूमिका
विभिन्न व्यवसायिक संगठनों ने खोया अपना गार्जियन, नहीं मिलेगी उचित सलाह
निधन की सूचना मिलते ही शोक जतानेवालों की उमड़ी भीड़, हर कोई था गमगीन
आसनसोल : शहर की दर्जनों सामाजिक तथा व्यवसायिक संगठनों से जुड़े तथा शहर में ‘चाचा’ के रूप में चर्चित वयोवृद्ध व्यवसायी सह आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के मुख्य सलाहकार रामअवतार चोखानी का निधन शनिवार की दोपहर उनके आसनसोल तेजपाल लेन स्थित आवास पर हुआ. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे.
उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे शिल्पांचल में शोक की लहर फैल गयी. शिल्पांचल के उद्योगपति और विभिन्न चेंबरों एवं व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधि उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी. उनका अंतिम संस्कार रविवार की सुबह कल्ला स्थित मारवाड़ी श्मशान घाट पर होगा. वे अपने पीचे तीन पुत्र और भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैँ. परिजनों ने कहा कि वे बिमार चल रहे थे. कुछ दिनों पहले वे एनएस रोड स्थित निजी नर्सिंग अस्पताल में भरती थे.
पश्चिम बर्दवान डिस्ट्रिक्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रिज के अध्यक्ष वीके ढल्ल ने कहा कि वे सबसे वरिष्ठ व्यवसायी और आसनसोल के व्यवसाइयों के पथ प्रदर्शक थे. उनके निधन को बड़ी क्षति बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने आसनसोल में जो औद्योगिक विकास किया है. उसके लिए वे हमेशा जाने जायेंगे. उपाध्यक्ष अनिल जालान ने कहा कि चेंबर ने अपना अभिभावक खो दिया है. शिल्पांचल के व्यवसायी उन्हें अपना चाचा, बड़ा भाई और अभिभावक मानते थे. आसनसोल चेंबर के उन्नयन में उनका अहम योगदान रहा है. उनके प्रतिबद्धता ने आसनसोल चेंबर को नयी पहचान दी है. वे हमेशा व्यवसायियों के हित और चेंबर के उन्नयन की बाते करते थे. उनके निधन से शिल्पांचल के व्यवसाइयों और चेंबर को जो क्षति हुई है उसकी पूर्ति संभव नहीं है. उद्योगपति बिजय शर्मा ने कहा कि वे मारवाड़ी समाज में काफी सक्रिय थे. समाज का कोइ ऐसा क्षेत्र नहीं है जिसमें उनका योगदान न हो. वे कई संगठनों में सक्रियता से जुड़े रहे और समाज कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे.
फॉस्बेक्की महासचिव सुब्रत दत्ता ने कहा कि उनके निधन से आसनसोल के व्यवसाइयों को अपूरणीय क्षति हुई है. सबने बड़ा भाई और अभिभावक खो दिया है. वे हमेशा व्यवसाइयों के मन में बने रहेंगे. आसनसोल रियल इस्टेट ऑनर्स एसोसिएशन के सचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि आसनसोल के व्यवसाइयों ने अपना अभिभावक खो दिया है. उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए इसकी भरपाई होना असंभव बताया. उन्होंने कहा कि वे हमेशा व्यवसायियों का मार्गदर्शन और सहयोग किया करते थे. किसी भी व्यवसायी को परेशानी होने पर वे उसके साथ समय की परवाह किये बिना साथ खड़े होते थे और हर सहयोग करते थे.
आसनसोल होटल ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनिंद्र कूंद्रा ने उनके निधन को बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि उनके निधन से आसनसोल चेंबर ने अपना अभिभावक खो दिया है. उनके मार्गदर्शन में चेंबर ने कई कार्य किये थे. वे हमेशा चेंबर के प्रतिनिधियों को सही सलाह देते और चेंबर के विकास के बारे में चिंतित रहते थे. उद्योगपति सत्यनारायण दारूका ने कहा कि बतौर आसनसोल चेंबर के मुख्य सलाहकार उन्होंने चेंबर को नयी दशा और दिशा दी. चेंबर के विस्तार एवं सुनाम में उनका अथक परिश्रम था. वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और हमेशा व्यवसाइयों के हित की बात सोचते थे. व्यवसायी हरि नारायण अग्रवाल ने कहा कि वे बाजार के सबसे वरिष्ठ व्यवसायी थे. व्यवसाइयों के मार्गदर्शक और सुख-दु:ख के साथी थे.
उन्होंने चेंबर के उन्न्यन में भी काफी सराहनीय कार्य किये हैँ. चेंबर के विस्तार में उनका अभूतपूर्व योगदान को चेंबर प्रतिनिधि आजीवन नहीं भूलेंगे. उन्होंने कहा कि उनके निधन से शिल्पांचल के व्यवसाइयों को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है.
जामुड़िया चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव अजय खेतान ने कहा कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स को स्थापित करने और चेंबर के विस्तार में उनका अभुतपूर्व योगदान कभी भूलाया नहीं जा सकेगा. आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने अपना भीष्म पितामह खो दिया.
उन्होंने उनके निधन से चेंबर को हुई अपूरणीय क्षति की पूर्ति को असंभव बताया. आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने उनके निधन पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि आसनसोल के प्रतिष्ठित व्यवसायी सह समाजसेवी को दिया. चेंबर के विकास में उनके किये गये कार्यों को साझा करते हुए कहा कि वे हमेशा चेंबर के विकास की बातें किया करते थे. व्यवसाइयों को हमेशा अपना भाई समझते और उचित मार्गदर्शन किया करते थे. रोटरी क्लब ऑफ ग्रीनसिटी के अध्यक्ष जिग्नेश पटेल ने कहा कि आसनसोल के व्यवसाइयों ने अपना गार्जियन खो दिया. उन्होंने कहा कि वे हमेशा व्यवसाइयों के सुख दुख में खड़े रहते थे. उन्होंने आसनसोल के विकास और उद्योग की स्थापना में कई अहम योगदान किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




