70 हजार रुपये का आकलन कर रहे सीआइएल कर्मचारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2019 1:27 AM

विज्ञापन

तैयारी : खूंटी पूजन के साथ ही कोयला कर्मियों में शुरू हुई चर्चा बोनस की वित्तीय वर्ष 2018-19 में कंपनी को शुद्ध मुनाफा 17462.18 करो़ड़रुपये का वित्तीय वर्ष 2017-18 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा था 7038.44 करोड़रुपये का मुनाफे की तुलना के आधार पर बोनस का आकलन चाहते हैं ट्रेड यूनियन नेता सांकतोड़िया : 2.75 […]

विज्ञापन

तैयारी : खूंटी पूजन के साथ ही कोयला कर्मियों में शुरू हुई चर्चा बोनस की

वित्तीय वर्ष 2018-19 में कंपनी को शुद्ध मुनाफा 17462.18 करो़ड़रुपये का
वित्तीय वर्ष 2017-18 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा था 7038.44 करोड़रुपये का
मुनाफे की तुलना के आधार पर बोनस का आकलन चाहते हैं ट्रेड यूनियन नेता
सांकतोड़िया : 2.75 लाख कोयला कर्मियों के बोनस को लेकर मंथन शुरू हो गया है. दोपक्षीय बैठक से पहले यूनियन प्रतिनिधि अपनी रूपरेखा तैयार करने में जुट गये हैं. यूनियन नेताओं का तर्क है कि कोल इंडिया लिमिडेट (सीआइएल) का मुनाफा पिछली वित्तीय वर्ष की तुलना में अधिक है, इसलिए प्रॉफिट के आधार पर बोनस देने की मांग होगी.
इससे उम्मीद है कि इस बार 65 हजार रुपये से अधिक बोनस मिल सकता है. यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि सितंबर के अंतिम सप्ताह से नवरात्र के साथ ही दुर्गापूजा आरंभ हो जायेगी. कोयला कर्मियों को दुर्गापूजा के पहले बोनस देने का प्रावधान शुरू से है. इस बार भी प्रबंधन त्योहार के पहले बोनस देने की तैयारी में है.
पिछली वर्ष 60,500 रुपये का भुगतान इस मद में किया गया था. इस वर्ष कोयला कर्मियों को उम्मीद है कि कम से कम 70 हजार पये का बोनस मिलेगा. हालांकि प्रबंधन के स्तर से इस संबंध में कोई चर्चा नहीं हो रही है. बोनस राशि के निर्धारण के लिए प्रबंधन तथा श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच होनेवाली बैठक की तिथि तय नहीं हो सकी है. जानकारों का दावा है कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में बैठक कर इस पर निर्णय लिया जायेगा. इसीएल में 61 हजार कर्मी कार्यरत हैं.
श्रमिकों का तर्क है कि कंपनी में कार्यरत श्रमिकों की संख्या लगातार कम हो रही है. लेकिन वर्कलोड बढ़ता जा रहा है. उपस्थिति के आधार पर ही बोनस प्रदान किया जाता है, इसलिए 70 फीसदी कर्मियों को पूरी राशि नहीं मिलती है. प्रॉफिट के आधार पर बोनस का निर्धारण किया जाता है. सीआइएल को पिछली बार की अपेक्षा इस बार वित्तीय वर्ष 2018-19 में 145 गुना अधिक प्रॉफिट हुआ है. उन्होनें कहा कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में 7038.44 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा था. वित्तीय वर्ष 2018-19 में 17462.18 करो़ड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola