सर्जरी चिकित्सकों को मिलेगा प्रशिक्षण
Updated at : 06 Aug 2019 1:00 AM (IST)
विज्ञापन

भारत सरकार, जॉनसन एंड जॉनसन की पहल पर निकाला गया वाहन ऑपरेशन दक्षता बढ़ाने के लिए मानव पुतले का किया जायेगा उपयोग बांकुड़ा : सर्जरी चिकित्सा में ऑपरेशन करने की दक्षता बढ़ाने के लिए मानव पुतले के उपयोग की प्रशिक्षण व्यवस्था भारत सरकार एवं जॉनसन एंड जॉनसन ने शुरू की है. ऑपरेशन यंत्र सुसज्जित वाहन […]
विज्ञापन
भारत सरकार, जॉनसन एंड जॉनसन की पहल पर निकाला गया वाहन
ऑपरेशन दक्षता बढ़ाने के लिए मानव पुतले का किया जायेगा उपयोग
बांकुड़ा : सर्जरी चिकित्सा में ऑपरेशन करने की दक्षता बढ़ाने के लिए मानव पुतले के उपयोग की प्रशिक्षण व्यवस्था भारत सरकार एवं जॉनसन एंड जॉनसन ने शुरू की है. ऑपरेशन यंत्र सुसज्जित वाहन के भीतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है. चार दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण में सर्जरी एवं गायनोकोलॉजी विभाग के जूनियर चिकित्सक प्रशिक्षण ले सकेंगे.
बांकुडा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रांगण में ऐसा ही ऑपरेशन यंत्र वाहन में प्रशिक्षण शुरू हुआ. उद्घाटन बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ पार्थ प्रतीम प्रधान ने किया.
प्रशिक्षण शिविर में सर्जरी विभाग के 51 तथा गायनोकोलॉजी विभाग के 45 चिकित्सकों को ट्रेनिंग दी जायेगी. सर्जरी विभाग के डॉ उत्पल दे तथा गायनोकोलॉजी विभाग के डॉ अरिंदम दास ट्रेनिंग देंगे. दिल्ली एम्स के बाद कोलकाता के एसएसकेएम, एनआरएस, सीएमसी के बाद बांकुडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनिग की विशेष व्यवस्था की गई है. कोलकाता के बाहर अन्य किसी मेडिकल कॉलेज के तौर पर बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है.
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ पार्थ प्रतीम प्रधान ने बताया कि कॉलेज में लेप्रोस्कोपी मशीन है जिसे चलाने हेतु बहुत कौशल की जरूरत होती है. जब तक हाथ सेट नही हो जाता तब तक लेप्रोस्कोपी मशीन के माध्यम से ऑपरेशन करना कठिन होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




