‘दीदी के बोलो’ अभियान : तापस का रात्रि विश्राम होगा तिराट में चार को
Updated at : 01 Aug 2019 1:35 AM (IST)
विज्ञापन

बर्नपुर : विधायक सह एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जनता से सीधे संवाद करने तथा उनकी समस्याओ को सुनने के लिये ‘दीदी के बोलो’ अभियान शुरू की है. बुधवार को स्टेशन रोड स्थित टीएमसी कार्यालय में उन्होने मीडिया कर्मियो को बताया कि आगामी चार अगस्त को तिराट के गडडांगा […]
विज्ञापन
बर्नपुर : विधायक सह एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जनता से सीधे संवाद करने तथा उनकी समस्याओ को सुनने के लिये ‘दीदी के बोलो’ अभियान शुरू की है.
बुधवार को स्टेशन रोड स्थित टीएमसी कार्यालय में उन्होने मीडिया कर्मियो को बताया कि आगामी चार अगस्त को तिराट के गडडांगा ग्राम में वे रात्रि विश्राम करेंगे. मुख्यमंत्री सुश्री बनर्जी ने उनकी समस्याओ को लेकर बात करेंगे. इसकी अधिकारिक घोषणा जिलाध्यक्ष सह मेयर जितेन्द्र तिवारी कर चुके है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुश्री बनर्जी ने सभी विधायको को अपने विधानसभा क्षेत्र में अभियान के प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया था. जिसके तहत बुधवार को आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के स्टेशन में ‘दीदी के बोलो’ अभियान में हजारों कार्ड वितरित किये गये.
दीदी ने जनता की मन की बात को सुनने की पहल है. इससे राज्य की जनता सीधे तौर पर मुख्यमंत्री के पास अपनी समस्याओ को पहुंचा सकते है.
जमीनी स्तर पर जनता से जुडने के लिये दीदी के बोलो एप्स को लांच किया गया है. जनता 9137091370 नंबर पर कॉल कर अपने सुझाव, समस्याए को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ साझा कर सकते है. साथ डब्लूडब्लूडब्लूदीदीकेबोलो. कॉम पर लॉगिंग कर अपने सुझाव रर्जिस्टर करा सकते है. केवल एक कॉल से राज्य का हर नागरिक सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड पायेगा.
एमएमआईसी (सेनेटरी) लखन ठाकुर, पार्षद भरत दास, उत्पल सेन, पूर्णेन्दु चौधरी, अमित सेन, रूपक राय, देवाशीष चटराज, दिपेन्दु साहा, रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रवीर धर, सुबीर चटर्जी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




