वज्रपात से आठ की मौत

Updated:
विज्ञापन

आद्रा : तेज आंधी और बारिश के साथ वज्रपात होने से पुरुलिया जिले में अब तक आठ लोगों की मौत हो गयी. जिला के नीतूरिया थाना अंतर्गत हिजुली गांव की निवासी पूजा रजक (28) तथा चयन रजक (4) की मौत वज्रपात से हुई है. बुधवार की शाम बारिश के समय ये लोग घर के बाहर […]

विज्ञापन

आद्रा : तेज आंधी और बारिश के साथ वज्रपात होने से पुरुलिया जिले में अब तक आठ लोगों की मौत हो गयी. जिला के नीतूरिया थाना अंतर्गत हिजुली गांव की निवासी पूजा रजक (28) तथा चयन रजक (4) की मौत वज्रपात से हुई है. बुधवार की शाम बारिश के समय ये लोग घर के बाहर बगीचे में थे, उसी समय वज्रपात होने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

उधर रघुनाथपुर थाना अंतर्गत रघुनाथपुर प्रखंड दो इलाके में वज्रपात होने से पांच लोगों की मौत हो गयी, इनमें से मां बुधनी हादसा (32) तथा बेटी गायत्री हांसदा (8) की मौत हो गयी, जबकि इसी प्रखंड के अन्य खेलमय बावरी (67), जगत बावरी (40), मध्यम बावरी (27) की मौत ठनका गिरने से हुई, जबकि इसी गांव की दो महिलाएं लक्ष्मी हांसदा तथा संतमनि हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिनका इलाज रघुनाथपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में चल रहा है. इसी दिन शाम झालदा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत ठनका गिरने से हो गयी. गुरुवार को इन आठ शवों का पोस्टमार्टम पुरुलिया के देवेन महतो सदर अस्पताल में किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola