व्यवसायियों से सहयोग मांगा पुलिस आयुक्त ने

कुल्टी क्लब सभागार में विभिन्न व्यवसायिक संगठनों संग बैठक सीसीटीवी कैमरे से अपराध नियंत्रण में मिलनेवाली मदद की चर्चा कुल्टी : कुल्टी थाना पुलिस की पहल पर कुल्टी क्लब सभागार में सुरक्षा तथा संरक्षा पर विभिन्न व्यवसायिक संगठनों की बैठक हुई. पुलिस आयुक्त देवेंद्र प्रकाश सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट) अनामित्र दास, सहायक पुलिस आयुक्त […]
कुल्टी क्लब सभागार में विभिन्न व्यवसायिक संगठनों संग बैठक
सीसीटीवी कैमरे से अपराध नियंत्रण में मिलनेवाली मदद की चर्चा
कुल्टी : कुल्टी थाना पुलिस की पहल पर कुल्टी क्लब सभागार में सुरक्षा तथा संरक्षा पर विभिन्न व्यवसायिक संगठनों की बैठक हुई. पुलिस आयुक्त देवेंद्र प्रकाश सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट) अनामित्र दास, सहायक पुलिस आयुक्त (वेस्ट) शांतव्रत चंद्र, उपायुक्त (एसबी) कुमार गौतम, पुलिस उपायुक्त (ट्रॉफिक) सुश्री पुष्पा, कुल्टी थानेदार सोमनाथ भट्टाचार्य, नियामतपुर, बराकर, सांकतोड़िया, चौरंगी फांड़ी के प्रभारी, बरकार चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, नियामतपुर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव गुरविंदर सिंह, सचिन भालोटिया आदि उपस्थित थे.
उपायुक्त (ट्रॉफिक) सुश्री पुष्पा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से तकनीकी सुविधाओं की जानकारी दी तथा सुरक्षा व संरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने का सुझाव दिया. इससे अपराधियों तथा आपराधिक गतिबिधियों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.उन्होंने कई घटनाओं के खुलासे का ब्यौरा दिखाया.
पुलिस आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि समाज विरोधी लोगों को कही न कही यह अहसास होता है कि जहां भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, वहां पुलिस को उनकी गतिविधियों की पुख्ता जानकारी मिल रही है. इसके कारण वे उन इलाको को टारगेट करने से कतराते है. उन्होंने सभी लोगो के सहयोग से सुरक्षा के तहत सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा. उन्होंने कहा कि पहले इलाके में आरजी पार्टी सक्रिय रहती थई. लेकिन इन दिनों वह निष्क्रिय है. सारा दायित्व पुलिस पर है. कुल्टी थाना क्षेत्र झारखंड की सीमा पर है. वहां से अपराधी आकर अपराध कर आराम से निकल जाते हैं. आम जनता के सहयोग से ही इन तत्वों की नकेल कसी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




