पाडुई थाना प्रभारी पर भेदभाव का आरोप, भाजपा ने घेरा थाना
पानागढ़ : बीरभूम जिले के पाडुई थाना प्रभारी देवब्रत सिंह पर भेदभाव करने तथा कटमनी को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सोमवार को थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया. थाना परिसर में धरना प्रदर्शन से तनाव की स्थिति बन गई. ग्रामीणों व स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का आरोप है कि थाना प्रभारी जबरन भाजपा […]
पानागढ़ : बीरभूम जिले के पाडुई थाना प्रभारी देवब्रत सिंह पर भेदभाव करने तथा कटमनी को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सोमवार को थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया. थाना परिसर में धरना प्रदर्शन से तनाव की स्थिति बन गई. ग्रामीणों व स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का आरोप है कि थाना प्रभारी जबरन भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों व नेताओं को झूठे मामले में फंसाकर उन पर झूठा केस दर्ज कर रहे हैं.
यह सब कुछ तृणमूल के इशारे पर हो रहा है. वहीं कटमनी खाने वाले तृणमूल नेताओं के खिलाफ आवाज उठाने पर भाजपा नेताओं को तथा ग्रामीणों को गिरफ्तार किया जा रहा है. जिला भाजपा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण राय के नेतृत्व में थाना घेराव किया गया. राम कृष्ण राय ने थाना प्रभारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे तृणमूल के इशारे पर भाजपा समर्थकों, कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर झूठे मामले में फंसा रहे हैं.
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि तृणमूल ने विजय जुलूस के नाम पर भाजपा समर्थकों, कार्यकर्ताओं के घर पर बमबाजी और तोड़फोड़ करती है. इसके खिलाफ अभियोग करने के बाद भी पुलिस कोई कारवाई नहीं कर रही. यह सब कुछ तृणमूल जिला अध्यक्ष अनुव्रत मंडल के इशारे पर ही हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए