बर्दवान मेडिकल कालेज अस्पताल में 273 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2019 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

बर्दवान : एनआरएस कांड के बाद बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने को लेकर अतिरिक्त 273 सुरक्षा कर्मियों की मांग की है. इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ भवन को पत्र भेजा है. अस्पताल परिसर के लिए 110, मेडिकल कॉलेज छात्रवास के लिए 63 और नार्सिंग कॉलेज के लिए 50 सुरक्षा कर्मियों […]
विज्ञापन
बर्दवान : एनआरएस कांड के बाद बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने को लेकर अतिरिक्त 273 सुरक्षा कर्मियों की मांग की है. इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ भवन को पत्र भेजा है. अस्पताल परिसर के लिए 110, मेडिकल कॉलेज छात्रवास के लिए 63 और नार्सिंग कॉलेज के लिए 50 सुरक्षा कर्मियों की जरूरत बतायी गयी है.
इसके अलावा अस्पताल परिसर में 15 सुरक्षा सुपारवाईजर की भी मांग रखी गयी है. अस्पताल के डीएसपी (मुख्यालय) शौभनिक पात्र को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गयी है. बर्दवान अस्पताल में कोई भी अप्रिय स्थिति होने पर पैनिक बटन की व्यवस्था की गयी है जिसे बजाने पर बर्दवान थाना कार्यालय में बज उठेगा. यह जानकारी बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक उत्पल दां ने दी.
इसके अलावा बर्दवान अस्पताल मरीज विकास समिति की बैठक में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा हुई. बैठक में मरीज विकास समिति के अध्यक्ष तथा राज्य के लघु व उद्योग मंत्री सपन देबनाथ, पूर्व बर्दवान के जिलाधिकारी बिजय भारती, डीएसपी (मुख्यालय) शौभनिक पात्र, अस्पताल के अधीक्षक उत्पल दां, डिप्टी अस्पताल अधीक्षक अमिताभ साहा आदि मौजूद थे.
बैठक में जूनियर चिकित्सकों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. बैठक में जूनियर चिकित्सक तथा नर्सो को मरीज और उसके परिवारवालो के साथ बेहतर आचरण का कौशल भी सिखाया गया. इसी बीच पांच बैचो को कई टिप्स भी दिये गये. कोई भी मरीज की मृत्यु समाचार देने के दौरान चिकित्सको तथा नर्सो को सहानूभुति के साथ आचरण करने का सलाह दिया गया. इसके अलावा बर्दवान अस्पताल परिसर में शिकायत संबंधी सेल चालू किया गया. डिप्टी अस्पताल अधीक्षक अमिताभ साहा को इसका नोडाल अफसर नियुक्त किया गया है.
अस्पताल में बर्हिबिभाग में इलाज कराने के दौरान आनलाईन टिकट और ई-प्रिसक्रिप्शन चालू होने जा रही है. इससे इलाज कराने वालों को लंबी कतार में नहीं खड़ा होना पड़ेगा. इसके अलावा बर्दवान अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में जवानो की संख्या बढ़ाने को लेकर पुलिस अधीक्षक से अपिल की गयी. साथ ही अस्पताल परिसर, मेडिकल कॉलेज छात्रावास में की सड़कों की मरम्मत का भी मुद्दा उठा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










