वामफ्रंट का प्रतिनिधिदल पहुंचा बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बांकुड़ा : वामफ्रंट का सात सदस्यों का एक प्रतिनिधि दल पात्रशायर में हुई घटना के तहत घायलों का हालचाल लेने बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे. बरजोडा विधायक सुजीत चक्रवर्ती, सोनामुखी विधायक अजीत दास, गणतांत्रिक महिला समिति सदस्य सियूली मिददा, जिला नेता मनोरंजन पात्र समेत सात सदस्य शामिल है. पुलिस की गोली चलाने को लेकर […]
विज्ञापन
बांकुड़ा : वामफ्रंट का सात सदस्यों का एक प्रतिनिधि दल पात्रशायर में हुई घटना के तहत घायलों का हालचाल लेने बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे. बरजोडा विधायक सुजीत चक्रवर्ती, सोनामुखी विधायक अजीत दास, गणतांत्रिक महिला समिति सदस्य सियूली मिददा, जिला नेता मनोरंजन पात्र समेत सात सदस्य शामिल है.
पुलिस की गोली चलाने को लेकर सवाल उठाया गया. अस्पताल में घायलों को देखने आए विधायक सुजीत चक्रवर्ती ने कहा कि घायल मजदूर श्रेणी के लोगों को देखने आए है, जो किसी भी दल का हो सकता है. वर्तमान सरकार विरोधियों को झूठे मामलों में फंसा रही है. तृणमूल के नेताओं ने पात्रसायर में आकर लोगो को उकसाने जैसे भाषण दिए जाने से ऐसी स्थिति हुई.वही सोनामुखी विधायक अजीत दास का कहना कि शासक दल अभी प्रशासन, एसपी, ओसी पर निर्भर हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










