प्रत्येक ब्लॉक में 29 को निकलेगी पदयात्रा
Updated at : 24 Jun 2019 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : सांगठनिक विस्तार एवं आगामी 21 जुलाई को कोलकाता की महारैली की तैयारियों के मुद्दे पर जिला ब्लॉक तृणमूल कार्यकर्ताओं की सांगठनिक बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष सह मेयर जितेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय में हुई. 29 जून को जिले के प्रत्येक ब्लॉक में पदयात्रा निकालने, दो जुलाई को पुन: ब्लॉक कमेटियों […]
विज्ञापन
आसनसोल : सांगठनिक विस्तार एवं आगामी 21 जुलाई को कोलकाता की महारैली की तैयारियों के मुद्दे पर जिला ब्लॉक तृणमूल कार्यकर्ताओं की सांगठनिक बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष सह मेयर जितेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय में हुई.
29 जून को जिले के प्रत्येक ब्लॉक में पदयात्रा निकालने, दो जुलाई को पुन: ब्लॉक कमेटियों के प्रतिनिधियों की बैठक, आने वाले चुनावों में इवीएम के स्थान पर बैलेट के माध्यम से चुनाव कराने की मांग को जनता के बीच ले जाने एवं जनता से बेहतर जनसंपर्क स्थापित किये जाने का निर्णय लिया गया.
जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने बैठक में शामिल ब्लॉक अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों से 21 जुलाई को शहीदों के स्मरण में कोलकाता में होनेवाली शहीद रैली के समर्थन में प्रचार प्रसार करने, दीवार लेखन करने, पोस्टर बनाने का निर्देश दिया. प्रत्येक ब्लॉक में नियमित सभाएं, बैठक, नाटक के माध्यम से 21 जुलाई के महत्व को राज्य के नागरिकों के बीच बताने को कहा. प्रत्येक ब्लॉक में सभाओं एवं जनसंपर्क अभियान चलाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाया जायेगा.
श्री तिवारी ने चुनावों में गड़बड़ियों का हवाला देते हुए इवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर के माध्यम से पारदर्शी चुनाव कराने के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रस्ताव को राज्य भर में कायकर्ताओं के माध्यम से आंदोलन के रूप में फैलाने का निर्देश दिया.
उन्होंने सांगठनिक विस्तार एवं सदस्यता बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर कार्य करने और जनता की समस्याओं में उनके साथ खड़ा होने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राज्य सहित शिल्पांचल में जो विकास कार्य हुए हैँ वह जनता खुद देख रही है. राज्य का कोई हिस्सा मुख्यमंत्री के विकास कार्यों से अछूता नहीं है.
लोकसभा चुनावों के बाद तृणमूल छोड़ कर भाजपा में जाने वाले कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विकास कार्यों को देखकर वे एक दिन खुद ही वापस लौटेंगे. उन्होंने तृणमूल कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्वक अपना कार्य करने का आदेश दिया.
जिला तृणमूल के महासचिव सह मेयर परिषद सदस्य (क्रीड़ा व संस्कृति) अभिजीत घटक, तृणमूल आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक टू के अध्यक्ष उत्पल सिन्हा, अंडाल के ब्लॉक अध्यक्ष आलोक मंडल, पांडेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष नरेन चक्रवर्ती, रानीगंज ब्लॉक अध्यक्ष अभय उपाध्याय, कुल्टी ब्लॉक अध्यक्ष महेश्वर मुखर्जी, पूर्णेंदू राय चौधरी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




