ePaper

प्रधान शिक्षक ने किया छात्रा से दुष्कर्म, गिरफ्तार होकर गया जेल

Updated at : 14 Jun 2019 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधान शिक्षक ने किया छात्रा से दुष्कर्म, गिरफ्तार होकर गया जेल

आद्रा : कक्षा सात की छात्रा से बलात्कार तथा उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने प्रधान शिक्षक को गिरफ्तार किया. पुरुलिया जिले के पुंचा थाना क्षेत्र के धादकी इलाके में इस घटना से सनसनी फैल गई. पूरुलिया जिले के पुंचा थाना अंतर्गत बदरा प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक बंकिम सिंह (52) एक वर्ष से […]

विज्ञापन

आद्रा : कक्षा सात की छात्रा से बलात्कार तथा उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने प्रधान शिक्षक को गिरफ्तार किया. पुरुलिया जिले के पुंचा थाना क्षेत्र के धादकी इलाके में इस घटना से सनसनी फैल गई. पूरुलिया जिले के पुंचा थाना अंतर्गत बदरा प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक बंकिम सिंह (52) एक वर्ष से बागदा शंकराचार्य मिशन विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था. आरोप है कि यह शिक्षक पीड़ित छात्रा को अन्य छात्र-छात्राओं के साथ अपने घर पर ट्यूशन पढ़ाता था.

ट्यूशन खत्म होने के बाद वह छात्रा को कुछ देर तक अपने आवास पर रोक लेता था एवं जबरन उससे बलात्कार एवं शारीरिक रूप से अत्याचार करता था. इस विषय में अन्य छात्राओं ने कई बार शिक्षक से पूछा तो उसने कहा वह उसे अधिक देर तक पढ़ाया करता है क्योंकि उसकी बुद्धि मंद है. बाद में यह सिलसिला इतना बढ़ गया कि अन्य छात्राओं को यह अशोभनीय लग रहा था. अन्य छात्राओं ने घटना के बारे में छात्रा के परिवार को जानकारी दी.

इसके बाद छात्रा के अभिभावकों ने बुधवार रात पुंचा थाना में शिक्षक के खिलाफ बलात्कार एवं शारीरिक रूप से उत्पीड़न करने का आरोप लिखित रूप से दिया. शिकायत मिलते ही पूंचा थाना के पुलिस आरोपी शिक्षक बंकिम सिंह को गिरफ्तार किया. गुरुवार को आरोपी शिक्षक को पुरुलिया जिला अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसकी जमानत नामंजूर करते हुए 14 दिनों के लिए हिरासत भेज दिया. छात्रा का मेडिकल जांच पुरुलिया सदर अस्पताल में कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola