पश्चिम बर्दवान में तृणमूल कमेटियों का गठन होगा 21 जुलाई के बाद

आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिले में संसदीय चुनाव के बाद तृममूल जिलाध्यक्ष वी शिवदासन उर्फ दासू के स्थान पर आसनसोल के मेयर सह विधायक जितेन्द्र तिवारी के जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद पार्टी की जिला कमेटी से लेकर प्रखंड कमेटी तथा अन्य निचली कमेटियां स्वत: भंग हो गई है. हालांकि नई कमेटियों के गठन की […]
आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिले में संसदीय चुनाव के बाद तृममूल जिलाध्यक्ष वी शिवदासन उर्फ दासू के स्थान पर आसनसोल के मेयर सह विधायक जितेन्द्र तिवारी के जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद पार्टी की जिला कमेटी से लेकर प्रखंड कमेटी तथा अन्य निचली कमेटियां स्वत: भंग हो गई है.
हालांकि नई कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले पार्टी नेतृत्व नेताओं तथा कर्मियों की सक्रियता की जांच करना चाहता है. इस दिशा में नये तथा पुराने नेताओं को शामिल कर समायोजन का प्रयोग करने की तैयारी चल रही है. इस संबंध मे पूचे जाने पर जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि 21 जुलाई की शहीद रैली के बाद ही कमेटी गठन की प्रक्रिया शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




